Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » बिहार की कैप्टन रितु कुमारी ने रचा इतिहास, विदेशी जहाज की कमान संभालने वाली पहली महिला बनीं
    Bihar Breaking News देश भारत राज्य

    बिहार की कैप्टन रितु कुमारी ने रचा इतिहास, विदेशी जहाज की कमान संभालने वाली पहली महिला बनीं

    Rashmi RaiBy Rashmi RaiOctober 1, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार की बेटी कैप्टन रितु कुमारी ने मर्चेंट नेवी के क्षेत्र में एक खास उपलब्धि हासिल की है, रितु कुमारी विदेशी जाने वाले जहाज की कमान संभालने वाली बिहार की पहली महिला कैप्टन बन गई हैं, उन्होंने ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी के इतिहास में पहली महिला मास्टर बनने का गौरव हासिल किया है, इसके साथ ही वह मर्चेंट नेवी के टैंकर जहाज एमटी जग पवित्रा की कमान संभालने वाली बिहार की दूसरी महिला बनी हैं।

    विदेशी जहाज की कमान संभालने वाली बिहार की पहली महिला

    अपनी उपलब्धि पर कैप्टन रितु कुमारी ने कहा कि भारत में शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में अब कई महिलाएं इस क्षेत्र में आ रही हैं, लेकिन बिहार से वह इस क्षेत्र में दूसरी महिला हैं, उन्होंने कहा कि विदेश जाने वाले जहाजों में वह बिहार की पहली महिला कैप्टन हैं, रितु के मुताबिक, समुद्री क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी अभी भी काफी कम है, उन्होंने बताया कि पूरे समुद्री क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब दो प्रतिशत है, कैप्टन और मुख्य अधिकारी जैसे शीर्ष पदों के साथ-साथ चीफ इंजीनियर और सेकंड इंजीनियर जैसे तकनीकी पदों पर भी अभी बहुत कम महिलाएं पहुंच पाई हैं।

    आनंद सर के यहां पढ़ाई के दौरान मिला नया विकल्प

    कैप्टन रितु कुमारी ने अपने करियर की शुरुआत के बारे में भी विस्तार से बताया, उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें मर्चेंट नेवी के क्षेत्र के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, वह पटना में आनंद सर के यहां ट्यूशन पढ़ती थीं, जहां सुपर-30 बैच चलता था, रितु ने बताया कि वहां पढ़ने वाले सीनियर्स से उन्हें पता चला कि आईआईटी के अलावा भी करियर के कई विकल्प मौजूद हैं, इसी दौरान उन्हें इस क्षेत्र के बारे में जानकारी मिली और आगे चलकर उनका चयन आईआईटी के माध्यम से हुआ, रितु के मुताबिक, काउंसलिंग के दौरान आईआईटी के माध्यम से तीन कॉलेजों में दाखिले का विकल्प था, इनमें दो कॉलेज मुंबई और एक कोलकाता में था, उन्होंने मुंबई में पढ़ाई करने का फैसला किया और टीएस चाणक्य में दाखिला लिया, जहां उन्होंने बीएससी नॉटिकल साइंस का तीन साल का कोर्स किया।

    Also Read – पटना स्नातक सीट पर मुकाबला: अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, जीत को लेकर किया बड़ा दावा

    रितु ने बताया कि उस समय एक महिला उम्मीदवार के तौर पर उन्हें इस क्षेत्र के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। लेकिन उन्होंने इसे एक अवसर के तौर पर देखा और आगे बढ़ने का फैसला किया।

    नवोदय विद्यालय से हुई पढ़ाई

    कैप्टन रितु कुमारी की स्कूली पढ़ाई नवोदय विद्यालय, राजगीर से हुई, उन्होंने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए बताया कि वहां पढ़ाई के साथ-साथ खेल, स्विमिंग, क्विज और नाटक जैसी गतिविधियों पर भी काफी ध्यान दिया जाता था, उन्होंने कहा कि सुबह पीटी से लेकर खेल और स्विमिंग तक कई गतिविधियों में हिस्सा लेने का मौका मिलता था। रितु के मुताबिक, स्कूल के दौरान ही उन्हें पढ़ाई के साथ दूसरी गतिविधियों में हिस्सा लेने की आदत हो गई थी।

    पहली बार विशाल टैंकर जहाज देखकर हुई थी घबराहट

    अपने पहले जहाज के अनुभव को याद करते हुए कैप्टन रितु ने बताया कि वह नाव के जरिए जहाज तक पहुंची थीं, जब उन्होंने पहली बार नाव से जहाज को देखा तो उसकी विशालता देखकर वह प्रभावित हुईं, वह एक टैंकर जहाज था और रितु ने अपने पूरे करियर में टैंकर जहाजों पर ही काम किया है, उन्होंने बताया कि जहाज पर चढ़ते समय थोड़ी घबराहट भी हुई थी, लेकिन जहाज पर पहुंचने के बाद उन्होंने खुद से यही कहा कि अब शुरुआत करनी है और जहां भी जाएंगी, अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगी, रितु ने कहा कि कॉलेज में दाखिला लेने से लेकर पहला जहाज जॉइन करने तक उनकी सोच यही रही कि उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है, उन्होंने यह भी कहा कि उस समय महिला होने को लेकर उनके मन में किसी तरह का भेदभाव नहीं था।

    Also Read – Gen-Z के समर्थन में उतरे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भी उठाए सवाल

    महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा

    कैप्टन रितु कुमारी की कहानी ऐसे समय में सामने आई है जब समुद्री क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी अभी भी सीमित है, बिहार से निकलकर मर्चेंट नेवी में शीर्ष जिम्मेदारी तक पहुंचना उनके लंबे करियर और मेहनत की कहानी बताता है, रितु की उपलब्धि खास तौर पर उन युवतियों के लिए एक उदाहरण है, जो पारंपरिक करियर विकल्पों से अलग किसी तकनीकी या समुद्री क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं।

    बिहार में 62.52 करोड़ रुपये से खरीदे जाएंगे 30 वाटर कैनन और 86 वज्र वाहन, छात्र संगठनों ने उठाए सवाल
    bihar breaking news Captain Ritu Kumari Latest news
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleफैसले के बाद बदल गया मुस्कान और साहिल का अंदाज, रोते हुए निकले बाहर
    Next Article प्रियंका चाहर चौधरी को शहजाद पूनावाला ने कहा ‘गोल्ड डिगर’, रातभर रोती रहीं एक्ट्रेस; बोलीं- ऐसा तमाचा मारूंगी…
    Rashmi Rai

    Related Posts

    राजा भैया की रामकथा में शामिल होंगे पाकिस्तान के 500 हिंदू शरणार्थी, कराएंगे काशी-अयोध्या के दर्शन

    November 13, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ सम्मान, CM सम्राट चौधरी ने दी बधाई

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.