Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » यूपी चुनाव 2027: बसपा ने जलालपुर सीट पर खोला पत्ता, दयाराम राजभर को बनाया प्रत्याशी
    Political news

    यूपी चुनाव 2027: बसपा ने जलालपुर सीट पर खोला पत्ता, दयाराम राजभर को बनाया प्रत्याशी

    Sanjay PandeyBy Sanjay PandeyOctober 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अंबेडकरनगर जलालपुर तहसील क्षेत्र के एक निजी मैरिज हाल में शुक्रवार को बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा हुई।

    सम्मेलन में अयोध्या मंडल प्रभारी दयाराम राजभर को जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी घोषित किए जाने की जानकारी दी गई।मुख्य अतिथि बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि पार्टी 2027 में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ तैयारी कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर संपर्क कर पार्टी की नीतियां जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने अंबेडकरनगर जिले के गठन और अपने शासनकाल की अन्य उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को इन्हें जनता के बीच रखने को कहा। विश्वनाथ पाल ने भाजपा और सपा पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में जनता दोनों दलों को नकारकर बसपा को समर्थन देगी।उन्होंने जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य भी बताया। प्रत्याशी घोषित होने की जानकारी पर दयाराम राजभर का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा ने की। संचालन जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम ने किया। दिलीप विमल, समीर चौधरी, मनोज वर्मा, मोहम्मद असद, केडी गौतम समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    BSP Chief Mayawati dayaram rajbhar Latest news uttar pradesh
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous ArticleDefence कॉरिडोर के लिए जमीन देने वाले किसानों का मुआवजा अटका, 60 किसानों को भुगतान का इंतजार
    Next Article Captain Smit Machchhar: घायल हालत में यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित को मिलेगा ‘गुजरात गरिमा पुरस्कार’
    Sanjay Pandey

    Related Posts

    दीपावली पर यूपी रोडवेज का रिकॉर्ड, छह दिन में एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने किया सफर

    November 13, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    UP News: देश-दुनिया में पहचान बना यूपी का बुलडोजर मॉडल, अब CNH कंपनी बनाएगी बुलडोजर और ट्रैक्टर

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.