Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर कानून का शिकंजा या राजनीतिक संरक्षण?
    Political news

    नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर कानून का शिकंजा या राजनीतिक संरक्षण?

    Sanjay PandeyBy Sanjay PandeyOctober 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एक हाथ में संविधान… और दूसरे हाथ में कानून के नियम और कायदों की धज्जियां! नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ का ये कैसा ‘भौकाल’ है? एक तरफ अदालत से गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी हो रहा है, संपत्ति कुर्क करने के ऐलान हो रहे हैं… तो दूसरी तरफ चंद्रशेखर आजाद बेखौफ होकर गाड़ी के बोनट पर बैठकर रैलियों में जलवा बिखेर रहे हैं! सवाल बड़ा है—अगर यही काम किसी आम नागरिक ने किया होता, तो पुलिस अब तक गाड़ियों के भारी-भरकम चालान काट चुकी होती या सलाखों के पीछे भेज चुकी होती… फिर चंद्रशेखर आजाद के सिर पर आखिर किसका हाथ है जो कानून का हर डंडा उनके आगे नाकाम साबित हो रहा है?”

    “चुनावी हलफनामे के मुताबिक, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर कुल 36 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में भारतीय दंड संहिता यानी IPC की कुल 1,068 धाराएं शामिल हैं, जिनमें से कई बेहद संगीन और गंभीर आरोपों से जुड़ी हैं। लेकिन इसके बावजूद वो सड़कों पर खुलेआम घूमते हैं, जनसभाएं करते हैं और कानून-व्यवस्था को सीधी चुनौती देते दिखते हैं। “आखिर चंद्रशेखर आजाद को संरक्षण किसका है? उनकी पूर्व सहयोगी रोहिणी घावरी का दावा है कि चंद्रशेखर को सीधे बीजेपी और केंद्र का संरक्षण हासिल है, इसीलिए अब तक ना तो गंभीर शिकायतों पर सख्त कार्रवाई हुई और ना ही गिरफ्तारी! उधर, बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती भी पहले ही कह चुकी हैं कि चंद्रशेखर आजाद ‘बीजेपी की बी-टीम’ हैं, जिन्हें दलित वोटों में सेंध लगाने और बसपा को कमजोर करने के लिए खड़ा किया गया है। मायावती का साफ कहना है कि जिस दिन बीजेपी का काम निकल जाएगा, उस दिन चंद्रशेखर का राजनीतिक वजूद भी खत्म हो जाएगा। “हालांकि, 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद अपनी ‘आजाद समाज पार्टी’ के लिए पूरे जोर-शोर से वोट मांग रहे हैं और बड़ी संख्या में युवा उनके साथ जुड़ भी रहे हैं। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या चंद्रशेखर आजाद का ये ‘भौकाल’ यूं ही बरकरार रहेगा, या फिर रोहिणी घावरी और विरोधियों का दावा सच साबित होगा और जल्द ही नगीना के सांसद कानून शिकंजे में होंगे?

    CHANDRA SEKHAR AAJAD RAVAN Latest news uttar pradesh
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous ArticleAsian Games 2026: भारत की पदक संख्या 84 पहुंची, अमन सहरावत ने जीता गोल्ड
    Next Article सपा की प्रेस वार्ता में मचा हंगामा, बैठने को लेकर विवाद के बाद मारपीट
    Sanjay Pandey

    Related Posts

    दीपावली पर यूपी रोडवेज का रिकॉर्ड, छह दिन में एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने किया सफर

    November 13, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    UP News: देश-दुनिया में पहचान बना यूपी का बुलडोजर मॉडल, अब CNH कंपनी बनाएगी बुलडोजर और ट्रैक्टर

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.