Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » सीएम योगी का भदोही दौरा: 50वें इंडिया कार्पेट एक्सपो का शुभारंभ, 1,340 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
    Uttar Pradesh Uttar Pradesh Government

    सीएम योगी का भदोही दौरा: 50वें इंडिया कार्पेट एक्सपो का शुभारंभ, 1,340 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

    Rashmi RaiBy Rashmi RaiOctober 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भदोही दौरे पर रहेंगे, मुख्यमंत्री भदोही में आयोजित 50वें इंडिया कार्पेट एक्सपो के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे, इस दौरान भदोही को 1,340 करोड़ रुपये की 112 विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात भी मिलेगी।

    65 देशों के 430 खरीदारों की भागीदारी

    भदोही में आयोजित इंडिया कार्पेट एक्सपो को लेकर देश-विदेश के कारोबारियों में खासा उत्साह है, एक्सपो में 65 देशों के करीब 430 खरीदारों की भागीदारी हो रही है वहीं, विदेशों से 106 खरीदार भदोही पहुंच चुके हैं, एक्सपो में कुल 227 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां भारतीय कालीन उद्योग की विविधता और आधुनिक डिजाइन को प्रदर्शित किया जा रहा है, इस आयोजन के जरिए भारतीय कालीन निर्माताओं और वैश्विक खरीदारों के बीच कारोबार के नए अवसर बनने की उम्मीद है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब 1:30 बजे कार्पेट एक्सपो के कार्यक्रम में शामिल होंगे, मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, भदोही का कालीन उद्योग लंबे समय से देश की अर्थव्यवस्था और निर्यात क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। यहां तैयार होने वाले कालीनों की मांग देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में है।

    1,340 करोड़ की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने भदोही दौरे के दौरान करीब 1,340 करोड़ रुपये की 112 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, इन परियोजनाओं से भदोही, औराई और ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्रों को विकास की नई सौगात मिलेगी, परियोजनाओं के जरिए क्षेत्र में सड़क, बुनियादी ढांचे और अन्य विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

    भदोही आज भारतीय कालीन उद्योग की वैश्विक पहचान का प्रमुख केंद्र बन चुका है, यहां तैयार होने वाले कालीनों का निर्यात दुनिया के 96 देशों तक किया जाता है, इंडिया कार्पेट एक्सपो जैसे आयोजनों से स्थानीय कालीन कारोबारियों को विदेशी खरीदारों से सीधे जुड़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने का अवसर मिलता है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का भदोही दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब एक ओर कालीन उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने का बड़ा मंच तैयार है, वहीं दूसरी ओर करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं के जरिए क्षेत्र के विकास को भी नई गति देने की तैयारी है।

    नवरात्र-दिवाली में यूपी में आसान होगा सफर, 12 और शहरों तक पहुंचेगी ‘भारत टैक्सी’
    breaking news CM YOGI Latest news up news uttar pradesh
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleनवरात्र-दिवाली में यूपी में आसान होगा सफर, 12 और शहरों तक पहुंचेगी ‘भारत टैक्सी’
    Next Article बृजभूषण ने आराधना मिश्रा मोना की तारीफ, प्रमोद तिवारी को बताया यूपी का जमीनी नेता
    Rashmi Rai

    Related Posts

    विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लखनऊ में सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण

    November 18, 2026

    यूपी में पंचायत चुनाव पर फिर लगा ब्रेक! 6 महीने और बढ़ेगा निवर्तमान प्रधानों का कार्यकाल, योगी कैबिनेट ने अध्यादेश को दी मंजूरी

    November 18, 2026

    कुंडा में राजा भैया की रामकथा में उमड़ा जनसैलाब, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत

    November 18, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.