Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » लखीमपुर खीरी की कस्ता विधानसभा में लाखन आर्मी ने निकाला रोड शो, जनसभा में उमड़ा समाज
    Uttar Pradesh

    लखीमपुर खीरी की कस्ता विधानसभा में लाखन आर्मी ने निकाला रोड शो, जनसभा में उमड़ा समाज

    Rashmi SinghBy Rashmi SinghOctober 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    3 अक्टूबर, लखीमपुर खीरी। महाराजा कंसा पासी के ऐतिहासिक किले और उनके आराध्य भगवान शिव के मंदिर की मुक्ति एवं संरक्षण की मांग शनिवार को लखीमपुर खीरी में गूंज उठी। लाखन आर्मी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी के नेतृत्व में कस्ता विधानसभा क्षेत्र में रोड शो निकाला गया। इसके बाद मितौली क्षेत्र के मुल्तानपुर गांव में आयोजित जनसभा में उन्होंने पासी समाज से अपने इतिहास को जानने, बच्चों को शिक्षित करने और अधिकारों के लिए संगठित होने का आह्वान किया।

    जनसभा को संबोधित करते हुए सूरज पासी ने कहा कि जिस समाज को अपना इतिहास मालूम होता है, वही अपने अधिकार और भविष्य की दिशा तय कर सकता है। पासी समाज का इतिहास वीरता, संघर्ष और स्वाभिमान से भरा है, लेकिन नई पीढ़ी को इससे दूर रखा गया। महाराजा कंसा पासी की विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के साथ उनके किले और भगवान शिव के मंदिर की मुक्ति का अभियान अब रुकने वाला नहीं है।

    चुनाव के बाद भुला दिया जाता है पासी समाज
    सूरज पासी ने राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आते ही नेताओं को पासी समाज की याद आने लगती है। वे घर-घर पहुंचते हैं और बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही समाज की समस्याएं पीछे छूट जाती हैं। अब पासी समाज किसी के बहकावे में नहीं आएगा। वह अपने सम्मान, हिस्सेदारी और अधिकारों के आधार पर निर्णय करेगा।

    उन्होंने कहा कि समाज को शराब, भोजन और दूसरे प्रलोभन देकर प्रभावित करने की राजनीति को समझना होगा। वोट क्षणिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि बच्चों की शिक्षा, रोजगार, सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए होना चाहिए। संविधान के नाम पर केवल चुनाव के समय डर पैदा करने वालों से भी सवाल पूछना होगा कि चुनाव के बाद वे समाज के अधिकारों और समस्याओं पर कहां चले जाते हैं।

    हर घर तक पहुंचे शिक्षा और इतिहास की बात
    सूरज पासी ने कहा कि केवल राजनीतिक भागीदारी से समाज मजबूत नहीं होगा। इसके लिए हर परिवार को बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। शिक्षा ही वह रास्ता है, जिससे नई पीढ़ी अपने अधिकार समझेगी और नेतृत्व के लिए आगे आएगी। उन्होंने लोगों से अपने महापुरुषों का इतिहास पढ़ने और उसे बच्चों तक पहुंचाने की अपील की।उन्होंने कहा कि लाखन आर्मी गांव-गांव जाकर समाज को उसकी ताकत का अहसास करा रही है। यह अभियान किसी चुनाव तक सीमित नहीं है। महाराजा कंसा पासी के किले और शिव मंदिर की मुक्ति, ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण और समाज की एकजुटता के लिए जनजागरण लगातार जारी रहेगा।

    suraj pasi
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleसुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एंबुलेंस सवार 4 लोगों की मौत
    Next Article UP Employees News: दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, DA से बोनस तक कई बड़े ऐलान की तैयारी
    Rashmi Singh
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram
    • LinkedIn

    रश्मि सिंह एक अनुभवी पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता, न्यूज़ रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया का व्यापक अनुभव है। उन्होंने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है और अपने पत्रकारिता करियर में कई बड़े मीडिया संस्थानों और न्यूज़ चैनलों के साथ काम किया है।राजनीति, जनसरोकार, उत्तर प्रदेश की सियासत और समसामयिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है। खबरों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है। डिजिटल पत्रकारिता के बदलते दौर में रश्मि सिंह का प्रयास है कि पाठकों तक तेज, विश्वसनीय और आसान भाषा में तथ्य आधारित खबरें पहुंचें।

    Related Posts

    विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लखनऊ में सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण

    November 18, 2026

    यूपी में पंचायत चुनाव पर फिर लगा ब्रेक! 6 महीने और बढ़ेगा निवर्तमान प्रधानों का कार्यकाल, योगी कैबिनेट ने अध्यादेश को दी मंजूरी

    November 18, 2026

    कुंडा में राजा भैया की रामकथा में उमड़ा जनसैलाब, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत

    November 18, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.