लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी धनराज नाथवानी ने उनकी राजनीतिक यात्रा और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की है। नाथवानी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी को सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं।
धनराज नाथवानी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “नेतृत्व के 25 साल, समर्पण के 25 साल, सेवा के संकल्प के 25 साल।” उन्होंने कहा कि वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने के बाद नरेंद्र मोदी ने एक लंबा और उल्लेखनीय सफर तय किया है। गुजरात की सेवा से लेकर देश का नेतृत्व करने तक की उनकी यात्रा को नाथवानी ने महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने कहा कि बदलते समय और लगातार सामने आई चुनौतियों के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी का विश्वास और राष्ट्र-निर्माण के प्रति उनका समर्पण निरंतर कायम रहा।
नाथवानी ने मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को जनसेवा, समर्पण और राष्ट्रीय कर्तव्य की भावना से प्रेरित यात्रा बताया।नाथवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा के इस सफर में उन्हें निरंतर शक्ति, सफलता और ऊर्जा प्राप्त हो। उन्होंने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की इस लंबी यात्रा को सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ा बताया।
