UGC को लेकर जो लोग राजा भैया को दलित विरोधी बता रहे थे… जो लोग उन्हें पिछड़ा विरोधी कहकर सियासी रोटियां सेंक रहे थे. आज कुंडा की धरती से राजा भैया ने उन तमाम विरोधियों के मुंह पर ऐसा करारा तमाचा जड़ा है, जिसकी गूंज लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सुनाई दे रही है! जी हां, यूजीसी (UGC) पर राजा भैया के एक बयान के बाद जिन लोगों ने उन पर जातिवाद का ठप्पा लगाने की कोशिश की, कुंडा के इस नज़ारे ने उनकी बोलती हमेशा के लिए बंद कर दी है!
also read चंद्रशेखर आजाद रावण पर जेल जाने का मॉडराया खतरा, करोड़ों की संपत्ति पर चलेगा योगी का बुलडोजर

दरअसल, इन दिनों पूरे देश में यूजीसी के नए नियमों, आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट को लेकर जबरदस्त बवाल मचा हुआ है। ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज के लोग सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ हुंकार भर रहे हैं। जब इस मुद्दे पर कोई बड़ा नेता खुलकर बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था, तब अवध के दिग्गज नेता बृजभूषण शरण सिंह और कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने साफ ऐलान कर दिया कि यूजीसी देश में कभी लागू नहीं होगा। इस बयान के बाद से ही राजा भैया के विरोधी उन्हें दलित और ओबीसी विरोधी साबित करने में जुट गए थे। लेकिन शायद विरोधियों को यह नहीं पता था कि राजा भैया किसी एक जाति के नहीं, बल्कि समस्त हिंदू समाज के नेता हैं। कुंडा में जैसे ही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा शुरू हुई, वहां के पहले ही दृश्य ने सबको हैरान कर दिया। कथा शुरू होने से पहले होने वाली भव्य आरती के लिए मंच पर सबसे आगे दलित और पिछड़े समाज के लोगों को बुलाया गया। इतना ही नहीं, पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए 500 दलित हिंदू परिवारों को कथा पंडाल की सबसे पहली पंक्ति में बिठाकर सम्मान दिया गया। इस एक कदम से राजा भैया ने साफ कर दिया कि उनकी राजनीति जाति-पाति की नहीं, बल्कि सिर्फ सनातन और हिंदू सम्मान की है।”आज कुंडा के इस विशाल मंच से चाहे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हों, पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ हों, अश्विनी दुबे हों या खुद राजा भैया—हर कोई सिर्फ ‘हिंदू एकता’ और ‘हिंदू राष्ट्र’ की हुंकार भर रहा है। पंडाल में उमड़ा लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब इस बात का गवाह है कि वहां न कोई अगड़ा है, न कोई पिछड़ा, न कोई दलित… वहां सिर्फ और सिर्फ एक हिंदू है। कुंडा की धरती से निकला यह संदेश अब पूरे देश और प्रदेश की सियासत को नई दिशा देता नज़र आ रहा है।

