कुंडा में राम कथा हो रही है या फिर यूपी की राजनीति का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन? क्योकि उत्तर प्रदेश की सियासत में आज तक ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा गया! प्रतापगढ़ के कुंडा में राजा भैया की राम कथा का मंच इस वक्त धर्म से ज्यादा देश के सबसे बड़े बाहुबलियों के महाजमावड़े का अड्डा बन चुका है।
ALSO READ राजा भईया ने किया दलित समाज का सम्मान , कथा के मंच से दिया बड़ा संदेश

कुंडा में इस वक्त बाहुबलियों का ऐसा मेला लगा है, जिसकी गूंज यूपी से लेकर राजस्थान और मध्य प्रदेश से लेकर दिल्ली तक सुनाई दे रही है। राजा भैया के एक इशारे और एक बुलावे पर देशभर के क्षत्रिय और ठाकुर समाज के बड़े-बड़े बाहुबली नेता एक ही मंच पर उतर आए हैं, और खुलेआम राजा के समर्थन में हुंकार भरते नजर आ रहे हैं! कथा के इस मंच पर बाहुबलियों की एंट्री किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है। कोई सैकड़ों गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ धूल उड़ाता हुआ कुंडा पहुंच रहा है, तो कोई सीधे हेलीकॉप्टर से कुंडा की धरती पर लैंड कर रहा है! आप नाम गिनते जाइए—पूर्वांचल के बाहुबली धनंजय सिंह हों या बृजेश सिंह, बृजभूषण शरण सिंह हों या अभय सिंह, विनीत सिंह और राकेश सिंह से लेकर राजस्थान की सियासत में तूफान लाने वाले रविंद्र सिंह भाटी तक! सियासी गलियारों में चर्चा है कि इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब देशभर के इतने सारे ठाकुर और क्षत्रिय बाहुबली नेता एक ही छत के नीचे, एक ही मंच पर एक साथ नजर आ रहे हैं। जिन बाहुबलियों की एक झलक पाने और एक फोटो खिंचवाने के लिए लोग वर्षों इंतजार करते हैं, वे सभी दिग्गज आज कुंडा के मंच पर राजा भैया के कसीदे पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि राजा भैया ने इस मंच से अपने विरोधियों को सीधा संदेश दे दिया है कि उनका भौकाल, रुतबा और दबदबा सिर्फ कुंडा या पूर्वांचल तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में कायम है। मंच पर मौजूद ये सभी बाहुबली नेता अपने-अपने इलाकों के बेताज बादशाह माने जाते हैं, जो जिस तरफ मुड़ते हैं, सियासत की हवा भी उसी तरफ मुड़ जाती है।और अब जब ये सभी दिग्गज राजा भैया के समर्थन में एक साथ हुंकार भर रहे हैं, तो 2027 के चुनाव से पहले विरोधियों की नींद उड़ना तय है। जो लोग यह मान बैठे थे कि जनसत्ता दल महज एक-दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी, कुंडा में जुटे इस शक्ति प्रदर्शन ने उनके सारे समीकरण बिगाड़ दिए हैं। एक तरफ मंच पर बाहुबलियों का यह ऐतिहासिक जमावड़ा है, तो दूसरी तरफ जनता का ऐसा सैलाब उमड़ा है जिसने बड़े-बड़े राजनीतिक कार्यक्रमों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मंच से सनातन, हिंदू राष्ट्र और मथुरा में मंदिर निर्माण की बात करते हुए ये दिग्गज नेता राजा भैया को सनातन का सबसे बड़ा चेहरा बता रहे हैं। यही वजह है कि क्षत्रिय समाज के साथ-साथ ब्राह्मण और अन्य समाज के बड़े नेता भी इस मंच की शोभा बढ़ा रहे हैं।सियासी सूत्र बताते हैं कि जो विरोधी इस कथा को रोकने या इसमें अड़ंगा लगाने की सोच रहे थे, वे कुंडा में जुटे इस जनसैलाब और बाहुबलियों की ताकत देखकर पूरी तरह बैकफुट पर हैं। विरोधियों को भी यह साफ समझ आ गया है कि जनता पूरी तरह राजा के साथ खड़ी है, और कुंडा के इस अभेद्य किले को भेद पाना नामुमकिन है। कुल मिलाकर, कुंडा की यह राम कथा धार्मिक आस्था के साथ-साथ 2027 की राजनीति का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन बन चुकी है, जहाँ से बाहुबलियों की इस एकजुटता ने आने वाले चुनाव का बिगुल फूंक दिया है!

