लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर चलती डबल डेकर बस में लगी आग

    26
    0

    लखनऊ। रविवार तड़के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से गोंडा जा रही एक लग्जरी डबल डेकर बस अचानक आग की चपेट में आ गई। हादसा तड़के टोल प्लाजा से लगभग 500 मीटर पहले हुआ।

    जानकारी के अनुसार बस (नंबर BR28P6333) में 39 यात्री सवार थे। एक्सप्रेसवे पर चलते समय अचानक बस के पहिए में तकनीकी खराबी आने से धुआं उठने लगा। इसे देखते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस को रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही देर में पूरी बस आग का गोला बन गई।

    ALSO READ:अखिलेश यादव अंग्रेजों के एजेंट, देश तोड़ने का कर रहे काम हैं मंत्री रविंद्र जायसवाल का बड़ा आरोप

    सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया।

    समय रहते राहत और बचाव कार्य शुरू होने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह तकनीकी खराबी प्रतीत हो रही है।