मंदिर गई महिला को सिपाही ने पीटा फोन तोड़ा, थप्पड़ मारे..किया बेइज्जत

    2
    0

    पुलिस का काम जनता की सुरक्षा करना होता है, लेकिन जब यही पुलिस कानून की हदें पार कर दे तो सवाल उठता है आख़िर जनता की रक्षा कौन करेगा? उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक सिपाही ने महिला के साथ मारपीट की और उसका फोन तोड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग जमकर नाराजगी जता रहे हैं।घटना कुंडा थाना क्षेत्र के मनगढ़ धाम की है। बताया जा रहा है कि महिला अपने परिवार के साथ दर्शन करने गई थी और उसने गाड़ी नो-पार्किंग ज़ोन में खड़ी कर दी थी। इसी बात पर महिला और सिपाही शिवम समदर्शी के बीच बहस हो गई। बात इतनी बढ़ी कि सिपाही ने पहले महिला का मोबाइल फोन तोड़ दिया और फिर उसे थप्पड़ मार दिया।

    Also Read-Lalitpur | जिलाधिकारी की स्कॉट गाड़ी ने सड़क पार कर रहे दिव्यांग को मारी टक्कर

    वीडियो में महिला बार-बार कहती दिखी सिपाही ने मेरा फोन तोड़ दिया। मौके पर मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव नहीं किया।
    वीडियो वायरल होने के बाद मामला गर्मा गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने सिपाही की कड़ी निंदा करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, SP ने तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं।लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं पुलिस की छवि पर सवाल खड़े करती हैं और अब सबकी नज़रें इस बात पर हैं कि दोषी सिपाही पर क्या कार्रवाई होती है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here