Bihar Election: स्टार प्रचारक की लिस्ट में आया नाम तो आजम खान ने इशारों में सपा को दे दिया ‘झटका’?

    1
    0

    23 महीने बाद जमानत पर रिहा हुए सपा के दिग्गज नेता आजम खान ने एक ऐसा बयान दिया है जो सपा के लिए ‘शुभ संकेत’ नहीं माना जा रहा है। दरअसल पहले तो आजम खान के अखिलेश यादव से नाराजगी की खबरें सामने आईं थीं फिर जब वो रिहा हुए और अखिलेश यादव उनके घर रामपुर मुलाकात करने पहुंचे तो माना जाने लगा कि मामला सब कंट्रोल में है। लेकिन अब बिहार चुनाव में प्रचार करने को लेकर आजम खान ने कुछ ऐसा कहा है जिसे उनकी नाराजगी का संकेत माना जा रहा है।

    ALSO READ:कॉमेडी के दिग्गज सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

    दरअसल बिहार चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें अखिलेश यादव, डिंपल यादव, आजम खान सहित 20 लोगों के नाम है। लेकिन वहीं जब मीडिया से बात करते हुए आजम खान से पूछा गया कि क्या आप बिहार में चुनाव प्रचार करने जाएंगे? इसपर यूपी की अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे आजम खान ने कहा कि पहले तो मेरा स्वास्थ्य ठीक हो, अभी तो तबियत ठीक नहीं है, इलाज के लिए दिल्ली आया था।

    अब जिस तरह से तबियत का हवाला देकर आजम खान ने खुद को बिहार विधानसभा चुनाव से दूर रखा है वो सपा के लिए अच्छे संकेत नहीं है। इतना ही नहीं स्टार प्रचारकों की लिस्ट से सपा के दिग्गज नेता शिवपाल यादव का भी नाम गायब है। इसपर आजम खान ने कहा कि शिवपाल हमारी पार्टी के जिम्मेदार नेता हैं। दरअसल शिवपाल यादव पार्टी के स्तंभ के तौर पर देखे जाते हैं लेकिन लिस्ट से उनकी गैरमौजूदगी उनके और अखिलेश यादव संग पारिवारिक सामंजस्य पर सवाल खड़े करती है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here