उत्तर प्रदेश के कद्दावर भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बिहार की दूरी पर थी जहां वह एनडीए समर्थित प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे थे इसी बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर की अचानक खराब मौसम के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट की सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, उड़ान भरने के मात्र पांच से सात मिनट बाद मौसम अचानक बिगड़ गया। तेज हवाओं और कम होती दृश्यता के कारण सुरक्षा की दृष्टि से पायलट ने हेलिकॉप्टर को खेत में सुरक्षित उतारने का निर्णय लिया।
ALSO READ:अभी बारिश से राहत नहीं, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
अचानक खेत में हेलिकॉप्टर उतरते ही आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
सभी की मौजूदगी में स्थिति सामान्य होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह को सुरक्षित सड़क मार्ग से उनके अगले गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पूरे घटनाक्रम में कोई हताहत या नुकसान की खबर नहीं है।



