अभी बारिश से राहत नहीं, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

    1
    0

    चक्रवात मोंथा की वजह से यूपी में कई जगहों में पर बारिश देखी जा रही है। वहीं 31 अक्टूबर को भी बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौमस विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया। वहीं जिन जिलों को लेकर यह अलर्ट जारी हुआ है उनमें चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी फतेहपुर के अलावा प्रतापगढ़, सुलतानपुर, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र शामिल हैं। इसके अलावा मऊ, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, अंबेडकरनगर में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

    तेज हवाएं चलने के आसार

    इसके अलावा मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने के आसार जताए हैं।

    इसके अलावा यूपी के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें देवरिया, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकरनगर जैसे जिले शामिल हैं।

    तापमान में तेज गिरावट

    मौसम में हो रहे बदलाव के चलते तापमान में तेज गिरावट देखी जा रही है। खासकर झांसी, वाराणसी, बलिया, अलीगढ़ जैसे इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री तक नीचे जा पहुंचा है। झांसी में 22 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो अक्टूबर माह में अब तक का सबसे कम है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here