यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने 26 अक्टूबर को हापुड़ में कार्तिक मेले की तैयारियों का जायजा लिया। गंगा तट पर आयोजित होने वाले गढ़ गंगा मेले को लेकर सीएम योगी हवाई सर्वेक्षण किया और जाना कि तैयारियां कैसी हैं। महाकुंभ हो या फिर कोई धार्मिक पर्व सीएम योगी लोगों की सुविधाओं और उसकी तैयारियों निरीक्षण करते रहे हैं। बता दें कि हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर स्थित गंगा तट पर लगने वाले ऐतिहासिक कार्तिक मेले में लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान करते हैं। ऐसे में सुरक्षा और सुविधा का पूरा खाका तैयार किया गया है।
मेला क्षेत्र पर नजर बनाए रखने के लिए सीसीटीवी डिप्लॉय किए गए हैं। जिससे मेला क्षेत्र में प्रवेश और निकास के सभी रास्तों पर वाहनों और व्यक्तियों की निगरानी की जाएगी। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से 3000 अतिरिक्त पुलिस तैनात होंगे। इसके अलावा एसडीआरएफ/एनडीआरएफ टीमें भी मुस्तैद होंगे।
वहीं मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवंटित अतिरिक्त पुलिस बल पर नजर करें तो 2 एडिशनल एसपी, 17 सीओ, 30 निरीक्षक, 340 उपनिरीक्षक, 345 मुख्य आरक्षी, 1550 आरक्षी, 14 सशस्त्र उपनिरीक्षक, 60 सशस्त्र मुख्य आरक्षी तैनात होंगे। इसके अलावा 26 महिला उपनिरीक्षक, 125 महिला मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 13 यातायात निरीक्षक/उपनिरीक्षक, 122 यातायात मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 11 एलआईयू निरीक्षक/उपनिरीक्षक, 45 एलआईयू मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 6 घुड़सवार पुलिसकर्मी घोड़ों सहित, 14 रेडियो संचार विभाग के अधिकारी/कर्मचारी भी तैनात होंगे।






