ममता कुलकर्णी ,“मैंने दाऊद नहीं, विक्की गोस्वामी के बारे में कहा था”

    1
    0

    पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी उर्फ यमई ममता नंद गिरी अपने हालिया बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं है और किसी ब्लास्ट में शामिल नहीं था, जिसके बाद उनका बयान तेजी से वायरल हो गया और विवाद खड़ा हो गया।अब ममता ने इस पर स्पष्टीकरण देते हुए सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका बयान दाऊद इब्राहिम के लिए नहीं, बल्कि अपने पूर्व पति विक्की गोस्वामी के लिए था।

    Also Read-तापमान में गिरावट को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान

    ममता कुलकर्णी ने बताया, कुछ मीडिया संस्थानों ने मेरा बयान गलत संदर्भ में चलाया। दरअसल, पत्रकारों ने मुझसे गोरखपुर में दाऊद इब्राहिम से संबंधों पर सवाल पूछा था। मैंने साफ कहा था कि मैं दाऊद से कभी नहीं मिली। जिस शख्स के संपर्क में थी, यानी विक्की गोस्वामी, वह देश विरोधी नहीं है, उसने कभी कोई बम ब्लास्ट नहीं कराया और वह आतंकी नहीं हैउन्होंने आगे कहा, “मेरे बयान को बिना पूरा सुने दाऊद इब्राहिम से जोड़ दिया गया, जबकि मैंने विक्की गोस्वामी के बारे में बात की थी।

    दाऊद और विक्की की तुलना ही नहीं की जा सकती।”बता दें कि ममता कुलकर्णी ने कभी अंडरवर्ल्ड डॉन माने जाने वाले ड्रग तस्कर विक्की गोस्वामी से शादी की थी। बाद में विक्की को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर लिया। उसके एक साल बाद ममता भारत लौट आईं। हालांकि उन्होंने कभी अपने रिश्ते को खुले तौर पर स्वीकार नहीं किया।महाकुंभ में ममता ने अध्यात्म का मार्ग अपनाया और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनकर अब पूरी तरह आध्यात्मिक जीवन जी रही हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here