Home Uncategorized बहराइच में दर्दनाक नाव हादसा कौड़ियाला नदी में डूबी 22 सवारियों की...

बहराइच में दर्दनाक नाव हादसा कौड़ियाला नदी में डूबी 22 सवारियों की नाव

69
0

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। सुजौली थाना क्षेत्र के भरथापुर गांव के पास कौड़ियाला नदी में एक नाव पलट गई। नाव में सवार 22 लोग बाजार से लौट रहे थे, लेकिन तेज बहाव में नाव डूब गई।
13 लोगों को किसी तरह बचा लिया गया, एक महिला का शव भी बरामद हुआ, जबकि 7 लोग अब भी लापता हैं। पूरा प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम रातभर सर्च ऑपरेशन में जुटी रही।

बुधवार शाम लगभग साढ़े पाँच बजे का वक्त था।
गांव के कुछ लोग नाव में सवार होकर पास के बाज़ार से सामान खरीदकर लौट रहे थे। नाव में लगभग 22 लोग बैठे थे बच्चे, महिलाएँ, बुज़ुर्ग और कुछ नौजवान भी।

जैसे ही नाव कौड़ियाला नदी के बीच पहुंची, अचानक तेज़ बहाव आ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऊपर के बैराज का गेट अचानक खुल गया था, जिससे नदी का जलस्तर और बहाव दोनों बढ़ गए। नाव असंतुलित हुई, और देखते ही देखते नदी में पलट गई। कुछ लोगों ने तैरकर जान बचाई, लेकिन कई लोग बहाव में बह गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई।गांववालों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आया। डीएम बहराइच, एसपी, सीडीओ, एसडीएम रामदयाल और थानाध्यक्ष सुजौली प्रकाश चंद्र शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे।
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसएसबी और पुलिस की कई टीमें मौके पर तैनात की गईं।
पूरी रात सर्च अभियान जारी रहा।

ALSO READ:अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर बरसे पत्थर, एसडीएम की गाड़ी पर हमला

कभी नावें नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक जातीं, कभी गोताखोर पानी के भीतर उतरकर तलाश करते। लेकिन तेज़ बहाव और गहराई के कारण बचाव कार्य बेहद मुश्किल हो गया था।
टीमों ने अब तक 13 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है,और एक महिला का शव बरामद हुआ है,
और 7 लोगों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here