बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र हुई एक चुनावी रैली में बीजेपी विधायक केतकी सिंह का कृत्य चर्चा का विषय बन गया है। दरभंगा के अलीनगर में आयोजित एनडीए रैली में उन्होंने मिथिला की पहचान माने जाने वाले ‘पाग’ को फेंक दिया, जिससे पूरे मिथिला क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।
‘पाग’ मिथिला की पहचान, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कृत्य ने समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर का अपमान किया है।
रैली में मथिली ठाकुर, जो BJP उम्मीदवार हैं, पाग पहनकर मंच पर उपस्थित थीं। केतकी सिंह ने उनका पाग मेज़ पर फेंकते हुए कहा कि “पाग नहीं, मथिली ठाकुर मिथिला की असली पहचान हैं।”इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है, और मिथिला के लोगों में गहरा रोष पैदा हो गया है।
ALSO READ:अबकी बार मोदी सरकार स्लोगन देने वाले एड गुरु पीयूष पांडे का निधन
कांग्रेस ने केतकी सिंह द्वारा पाग फेके जाने का एक वीडियो एक्स पर पोस्ट करते हुये लिखा है कि “BJP विधायक केतकी सिंह ने चुनावी रैली में ‘पाग’ को फेंककर पूरे मिथिला की मान-मर्यादा और सांस्कृतिक मूल्यों का अपमान किया है।
‘पाग’- मिथिला की पहचान है, सम्मान है, स्वाभिमान है। इसका तिरस्कार कतई बर्दाश्त नहीं है। ये BJP की उसी घटिया सोच का नतीजा है, जहां ‘चुनावी फोटोबाजी’ के लिए संस्कारों की धज्जियां उड़ा दी जाती हैं। इस पाप के लिए मिथिलावासी माफ नहीं करेंगे विपक्षी दलों ने BJP पर सांस्कृतिक संवेदनशीलता की कमी का आरोप लगाया है,





