आग की लपटों में झुलसे 12 लोग, कई गंभीर ,पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक मदद का किया ऐलान

    1
    0

    आंध्र प्रदेश से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। हैदराबाद-बेंगलुरू हाईवे पर बीती रात कावेरी ट्रैवल्स की एक वोल्वो बस में अचानक आग लग गई, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बस में सवार करीब 40 यात्रियों में से कई लोग अब भी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।जानकारी के मुताबिक यह हादसा रात करीब 3 बजे हुआ, जब बस हैदराबाद से बेंगलुरू जा रही थी। रास्ते में बस की टक्कर एक बाइक से हुई, जिसके बाद अचानक उसमें भीषण आग लग गई। चंद मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में सवार कई यात्री उस वक्त गहरी नींद में थे, जिससे किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। कुछ लोगों ने इमरजेंसी गेट से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन कई यात्री आग की लपटों में फंस गए।

    ALSO READ:BJP विधायक केतकी सिंह ने चुनावी रैली में फेंका ‘पाग’बढ़ा विवाद

    एक जीवित बचे यात्री ने बताया —जोर का धमाका हुआ और बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई। धुआं और आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। जो बाहर निकल सका, वही बचा।फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को निकालने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

    पीएम मोदी ने जताया दुख, की आर्थिक मदद का एलान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की। उन्होंने आर्थिक सहायता का भी एलान किया है ,मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी।गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹50,000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस दर्दनाक हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि,इस भयावह हादसे में जान गंवाने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। भगवान उन्हें यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें।मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी के निर्देश दिए हैं और कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों के साथ हर संभव मदद करेगी।यह हादसा न सिर्फ एक सड़क दुर्घटना है, बल्कि देश के लिए चेतावनी है कि सुरक्षा मानकों और आपातकालीन तैयारियों में सुधार कितना आवश्यक है। आग की यह विभीषिका एक बार फिर सवाल खड़ा करती है — क्या हमारी सड़कें यात्रियों के लिए वास्तव में सुरक्षित हैं?

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here