बिहार चुनाव पर सियासी जंग तेज: केशव प्रसाद मौर्य का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला

    1
    0

    बिहार चुनावी की सरगर्मी के बीच भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार किया है। मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर तेजस्वी को “जंगलराज का नया अवतार” बताते हुए कहा कि जनता अब उनकी “झूठी राजनीति” से पूरी तरह ऊब चुकी है।
    केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि —“जंगलराज के नए-नवेले अवतार श्री तेजस्वी यादव के कथित फर्जी वादों से बिहार की जनता को कोई सरोकार नहीं है। दरअसल, इस यादव परिवार की झूठी राजनीति से जनता क़तई ऊब चुकी है। यादव जी की घोषणाओं को पूरा करने के लिए बिहार सरकार का 50 साल का कुल बजट भी कम पड़ जाएगा। लेकिन श्री राहुल गांधी की संगत का ऐसा असर कि दिन-रात झूठ बोलने के अलावा और कोई काम नहीं है। उनका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं रह गया है।”

    ALSO READ:योगी का तेवर सब पर भारी ! झुक गये सारे नेता ! विरोधियों के छूटे पसीने ! हो गया बड़ा खेल !

    मौर्य के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में हलचल मच गई है। भाजपा नेता का यह बयान सीधे-सीधे राजद और कांग्रेस गठबंधन पर निशाना माना जा रहा है।
    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जैसे-जैसे चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, बिहार की सियासत में शब्दों के तीर और तेज होते जा रहे हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here