उत्तर प्रदेश में छठ महापर्व की धूम, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

    16
    0

    उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में बड़े उत्साह के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। यह चार दिन तक मनाया जाने वाला त्योहार इस बार 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक चलेगा।सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को इस अवसर पर सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश के माध्यम से बधाई दी। भोजपुरी भाषा में सीएम ने कहा,रउवा सब पर छठी मइया के कृपा बनल रहे, हमरे तरफ से विशेष मंगलकामना। परिवार खातिर कठिन व्रत रखे वाली माता आ बहिन लोगन के हमरे तरफ से विशेष मंगलकामना… जय छठी मइया!

    सीएम योगी ने इस अवसर पर कहा कि छठ महापर्व सूर्य उपासना और लोक आस्था का अनूठा संगम है। सूर्य की पूजा जीवन में प्रकाश, ऊर्जा और संतुलन का संदेश देती है। उन्होंने सभी से आशीर्वाद की कामना की कि छठी मैया की कृपा से सब अपने संकल्प में सफल हों और स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि का जीवन पाएं।

    Also Read-RJD में लौटने से बेहतर मौत चुनूंगा! तेजप्रताप यादव का बड़ा बयान, भाई तेजस्वी पर भी साधा निशाना

    चार दिन का पर्व

    छठ महापर्व विशेष रूप से पूर्वांचल और बिहार से सटे जिलों में मनाया जाता है। नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर जैसे बड़े शहरों में भी इस पर्व का उत्सव धूमधाम से होता है।

    त्योहार की परंपरा इस प्रकार है:

    1. पहला दिन: नहाया-खाय
    2. दूसरा दिन: खरना
    3. तीसरा दिन: संध्या अर्घ्य
    4. चौथा दिन: सुबह ऊषा अर्घ्य के साथ पर्व का समापन

    छठ महापर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और पारंपरिक धरोहर का भी उत्सव है।