ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की धमाकेदार जीत, रोहित शर्मा ने खेली शतकीय पारी, ध्वस्त किए कई रिकॉर्ड

    18
    0

    25 अक्टूबर को सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे मुकाबले में भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाकर रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। दरअसल शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद तीसरे ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 50वां शतक लगाए हैं।

    दो साल बाद रोहित शर्मा के बल्ले से शतक आया है। जिसको लेकर उनके फैंस काफी खुश हैं। इससे पहले रोहित शर्मा ने साल 2023 में खेले गए एकदिवसीय क्रिकेट विश्वकप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में शतकीय पारी खेली थी। रोहित शर्मा ने एकदिवसीय क्रिकेट में जहां 33 शतक लगाए हैं तो वहीं टेस्ट में उनके बल्ले से 12 शतक निकले हैं। वहीं टी20 में रोहित शर्मा ने 5 शतक लगाए हैं।

    ALSO READ:अल्ट्रा मैराथन के कारण आदि कैलाश यात्रियों के परमिट बंद

    वहीं ऑस्ट्रेलियाई धरती पर शतक लगाने के मामले में भी रोहित शर्मा ने विरोट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। एक विदेशी बैट्समैन के तौर पर विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में विराट कोहली और कुमार संगकारा को रोहित शर्मा ने पीछे छोड़ दिया है। एकदिवसीय क्रिकेट में रोहित का ऑस्ट्रेलिया में छठा शतक है, तो वहीं विराट कोहली और कुमार संगकारा ने 5-5 शतक लगाए हैं।

    9 विकेट की धमाकेदार जीत

    बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे मैच में भारत ने रोहित शर्मा की शतकीय और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 9 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज करते हुए भारत के सामने 237 रनों का लक्ष्य रखा था। वहीं भारत ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। जिसमें रोहित शर्मा 121 और विराट कोहली 74 रन बनाकर नाबाद रहे।