कोहली ने फिर रचा इतिहास लक्ष्य का पीछा करते हुए तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

    1
    0

    भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़ते हुए एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक बार 50+ स्कोर लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में कोहली ने 56 गेंदों पर करियर का 75वां वनडे अर्धशतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 70वीं बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए है। वहीं सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 69 बार लक्ष्य का पीछा करते हुए 50+ स्कोर किया था।

    ALSO READ:एत्माद्दौला में पांच साल के बच्चे का अपहरण, फिरौती के बाद खुला रिश्तेदारी का राज़

    शुरुआती 2 मैचो में विराट बिना खाता खोले आउट हो गए थे कोहली के करियर में पहली बार हुआ था जब लगातार 2 वन डे मैच में विराट बिना खाता खोले आउट हो गए हो आउट लेकिन तीसरी मैच में कोहली ने अपने अंदाज में वापसी की और शानदार 50 जड़ दी है
    वही ऑस्ट्रेलिया के 237 के रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुये रोहित व कोहली ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी पूरी की।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here