उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने फिर एक जन-कल्याणकारी कदम उठाते हुए श्रमिक परिवारों की बेटियों के विवाह पर मिलने वाली सहायता राशि में बड़ा इजाफा किया है। पहले जहां सरकार 55,000 रुपये का अनुदान देती थी, अब इसे बढ़ाकर 65,000 रुपये कर दिया गया है।
यह पहल न सिर्फ गरीब और मजदूर परिवारों के लिए आर्थिक राहत का माध्यम बनेगी, बल्कि बेटियों के विवाह को सुरक्षित, सम्मानजनक और तनावमुक्त बनाने में भी मदद करेगी।योजना के तहत श्रमिक परिवार की दो बेटियों तक को शादी का अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा, तलाकशुदा या विधवा महिलाएं जो पुनर्विवाह कर रही हैं, अब वे भी कन्या विवाह सहायता योजना का लाभ उठा सकेंगी। इससे यह स्पष्ट होता है कि योगी सरकार सभी वर्गों के लोगों की भलाई और सामाजिक सुरक्षा को समान महत्व देती है।
ALSO READ:अखिलेश की लिस्ट में शिवपाल और राम गोपाल यादव गायब ! मचा बवाल !
सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि अनुदान पाने के लिए शादी होने के 6 महीने के भीतर आवेदन करना अनिवार्य है और आवेदन करने की अवधि 3 माह है। इस कदम से न केवल गरीब परिवारों को आर्थिक मदद मिलेगी, बल्कि उन्हें अपनी बेटियों के विवाह को आश्वस्त और सम्मानजनक तरीके से संपन्न कराने का मौका भी मिलेगा।
योगी सरकार की यह पहल प्रदेश के कमजोर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से उठाया गया है। यह एक ऐसा कदम है, जो सीधे गरीब और श्रमिक परिवारों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत करता है और दिखाता है कि प्रदेश सरकार जन कल्याण को सर्वोपरि मानती है।



