मायावती को गाली ,काशीराम से अवैध संबंध , बुरा फंसे रावण ! 1 करोड़ का इनाम घोषित !

    1
    0

    भारतीय राजनीति में मर्यादा और मतभेद दोनों समानांतर चलते हैं, लेकिन जब मतभेद गाली-गलौज, निजी हमले और चरित्र हनन में बदल जाएं, तो यह सिर्फ किसी नेता या पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक समाज की हार होती है। उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकीं और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती पर हाल में की गई अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी ने यही सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सत्ता की भूख और व्यक्तिगत ईगो अब दलित राजनीति को भी नंगा कर रहे हैं?दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है जिसमें भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद रावण को मायावती और उनके राजनीतिक गुरु काशीराम के संबंधों पर बेहद घटिया टिप्पणी करते सुना जा सकता है। यह ऑडियो, कथित रूप से, रोहिणी घावरी नामक महिला द्वारा वायरल किया गया है

    वही रोहिणी जिनका कुछ समय पहले चंद्रशेखर आजाद के साथ प्रेम प्रसंग चलने की बात सामने आई थी। अब रोहिणी ने न केवल इस ऑडियो को सार्वजनिक किया है, बल्कि यह भी दावा किया है कि “अगर कोई यह साबित कर दे कि यह ऑडियो फेक है या AI द्वारा बनाया गया है, तो मैं उसे एक करोड़ रुपये दूंगी।रोहिणी का यह आरोप केवल निजी विवाद नहीं, बल्कि एक सामाजिक और नैतिक सवाल है — वह कहती हैं कि “यह ऑडियो चंद्रशेखर ने खुद मुझे निजी बातचीत में कहा था।” वायरल ऑडियो में चंद्रशेखर मायावती के लिए बेहद अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहते हैं कि मायावती ने काशीराम को ब्लैकमेल कर के सत्ता हासिल की, और यहां तक कह दिया कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया तो वह समाज को बताएंगी कि “काशीराम ने उनका बलात्कार किया।” यह टिप्पणी न केवल एक दलित महिला नेता के सम्मान का अपमान है, बल्कि दलित आंदोलन की मूल आत्मा के साथ विश्वासघात भी है।

    ALSO READ:अचानक दिल्ली पहुंचे योगी ! मोदी और राष्ट्रपति से बंद कमरे में हुई मुलाकात ! यूपी से दिल्ली तक सियासत तेज !

    चंद्रशेखर पर यहीं तक आरोप नहीं रुकते। रोहिणी ने यह भी दावा किया है कि चंद्रशेखर ने कहा कि आकाश आनंद के पिता ने काशीराम के सिर पर बंदूक रखकर मायावती को उत्तराधिकारी बनाया था, और यह भी कि अगर मायावती उन्हें अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित कर दें, तो वह अपनी पार्टी का BSP में विलय करने को तैयार हैं।यह पूरा प्रकरण न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि यह दिखाता है कि दलित आंदोलन के भीतर नेतृत्व की होड़ किस हद तक गिर चुकी है। जो आंदोलन कभी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों ,,संविधान, समानता और स्वाभिमान — पर खड़ा था, आज वही आंदोलन व्यक्तिगत दुश्मनियों और सस्ती लोकप्रियता की राजनीति में बिखरता जा रहा है।दूसरी ओर, मायावती ने भी इस मामले में पहली बार खुलकर चंद्रशेखर पर पलटवार किया है। इस महीने की एक रैली में उन्होंने कहा,चंद्रशेखर ने रोहिणी का शोषण किया है, ऐसा व्यक्ति समाज का भला कैसे करेगा? स्वार्थी और बिकाऊ लोग आंदोलन को कमजोर करते हैं।उनका यह बयान केवल जवाबी हमला नहीं, बल्कि उस राजनीतिक संस्कृति की याद दिलाता है जिसमें विरोध के बावजूद शालीनता और अनुशासन सबसे बड़ी पहचान हुआ करती थी।मायावती पिछले कुछ समय से राष्ट्रीय राजनीति में शांत थीं, लेकिन अब 2027 के विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही वह फिर सक्रिय हो चुकी हैं।

    यह सक्रियता स्वाभाविक है — क्योंकि दलित राजनीति के मैदान में अब कई नए खिलाड़ी उतर चुके हैं, जिनमें चंद्रशेखर आज़ाद एक प्रमुख चेहरा हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या नेतृत्व पाने की दौड़ में दलित अस्मिता, आदर्श और मर्यादा कुर्बान कर दी जाएंगी?राजनीति में असहमति जरूरी है, पर असभ्यता और अनैतिकता कभी स्वीकार्य नहीं हो सकती। चंद्रशेखर आज़ाद जैसे नेता, जो खुद को बाबा साहब के अनुयायी और दलित समाज का मसीहा बताते हैं, अगर ऐसे स्तर की बातें करते हैं, तो यह उनके चरित्र की नहीं, बल्कि पूरे दलित आंदोलन की विश्वसनीयता पर दाग लगाता है।

    अब यह समाज पर निर्भर है कि वह ऐसे “आंदोलनकारी नेताओं” की असलियत पहचाने — जो आंदोलन की भाषा में गालियां और संघर्ष के नाम पर निजी दुश्मनी पालते हैं।मायावती जैसी महिला नेता, जिन्होंने काशीराम के मार्गदर्शन में दलित समाज को सत्ता के शिखर तक पहुंचाया, उनके खिलाफ ऐसी टिप्पणी केवल राजनीतिक नहीं, सामाजिक अपराध भी है।यह समय दलित राजनीति को आत्ममंथन करने का है — कि वह किस दिशा में जा रही है। क्योंकि अगर आंदोलन के ही नेता अपने मार्गदर्शकों और प्रतीकों का अपमान करेंगे, तो फिर समाज किस पर भरोसा करेगा?यह केवल मायावती बनाम चंद्रशेखर की लड़ाई नहीं है — बल्कि यह दलित अस्मिता बनाम दलित राजनीति की गिरावट का संघर्ष है

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here