Lucknow | छठ पूजा पर्व पर लखनऊ पुलिस की तैयारियां पूरी — सुरक्षा व यातायात पर विशेष ध्यान

    2
    0

    छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बबलू कुमार ने बताया कि शहर में ऐसे करीब 19 प्रमुख घाट और स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इन सभी स्थलों पर सुरक्षा, सफाई और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।


    हर घाट पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त व्यवस्था

    संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने बताया कि प्रत्येक घाट पर थाना प्रभारी से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक की ड्यूटी तय कर दी गई है।नगर निगम और आयोजकों के साथ मिलकर घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा जांच पूरी कर ली गई है। सभी स्थलों पर CCTV कैमरे, लाइटें और अन्य जरूरी उपकरण लगा दिए गए हैं।


    आपात स्थिति में राहत दल तैनात

    घाटों पर एसडीआरएफ एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीमें तैनात की गई हैं ताकि किसी भी प्रकार की जल दुर्घटना की स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य किया जा सके।इसके अलावा 6 कंपनी पीएसी सहित सफाई व्यवस्था में लगी टीमें भी लगातार घाटों पर सक्रिय रहेंगी।


    सुरक्षा में सिविल पुलिस और ट्रैफिक पुलिस अलर्ट

    संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि 100 से अधिक सिविल पुलिसकर्मी पूरे जनपद में विभिन्न घाटों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात किए गए हैं। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए 4 से अधिक जोनल अधिकारी और ट्रैफिक इंस्पेक्टरों की विशेष टीम बनाई गई है, जो पार्किंग और मार्ग व्यवस्था की निगरानी करेंगी।


    श्रद्धालुओं से पुलिस की अपील

    संयुक्त पुलिस आयुक्त ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यातायात पुलिस द्वारा बनाए गए मार्गों और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें। उन्होंने कहा —

    “छठ पूजा आस्था का पर्व है। सभी श्रद्धालु घाट पर पहुंचें, लेकिन थोड़ी सी सावधानी और संयम बरतें ताकि पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।”


    https://filmitics.com/lucknow-fire-broke-out-in-cctv-server-room-due-to-short-circuit-fire-brigade-brought-it-under-control-major-accident-averted/

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here