25 अक्टूबर को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए एकदिवसीय मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्ता श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए थे। इस दौरान श्रेयस की पसलियों में चोट लगी थी। जांच में इंटरनल ब्लीडिंग पाया गया है। जिसके बाद उन्हें ICU में एडमिट कराया गया है। वहीं उनके स्वास्थ्य को लेकर ताजा जानकारी है कि अब श्रेयस अय्यर की हालत स्थिर है। उनका इलाज चल रहा है।
शानदार कैच पकड़ने में लगी चोट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एक दिवसीय मैच की सीरीज के आखिरी मैच में श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी का शानदार कैच पकड़ने में चोट लगी थी। अय्यर ने कैच बैकवर्ड पॉइंट से पीछे की ओर भागते हुए लिया था। लेकिन इस दौरान वो असंतुलित होकर गिर पड़े थे। जिससे उनके बाईं पसलियों में गंभीर लगी। वहीं फील्डिंग के बाद जब वे ड्रेसिंग रूम वापस लौटे तब उन्हें तेज दर्द होने लगा साथ ही सांस लेने में परेशानी बढ़ने लगी। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में डॉक्टरों ने पाया कि श्रेयस को अंदरूनी खून बहने (internal bleeding) की समस्या है, जिसके चलते उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती करना पड़ा।
सूत्रों की मानें तो उन्हें एक हफ्ते तक निगरानी में रखा जाएगा। ब्लीडिंग के चलते संक्रमण की संभावना रहती है जिसकी वजह से श्रेयस को सात दिनों तक के लिए ICU में रहना पड़ेगा। समय रहते श्रेयस को अस्पताल ले जाया गया जोकि बेहद जरूरी थी। वहीं अब उनकी हालत स्थिर है, लेकिन अगर लापरवाही हुई होती तो यह स्थिति जानलेवा हो सकता थी।



