सिद्धार्थनगर में पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के विवादित बयान पर बवाल, सपा ने की कार्रवाई की मांग

    2
    0

    उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी और पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के विवादित बयान ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। उन्होंने एक जनसभा में हिंदू लड़कों से मुस्लिम लड़कियों को उठाने की अपील की थी, जिसके बाद अब सपा विधायक सैय्यद खातून ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।सपा विधायक ने कहा कि पूर्व विधायक का यह बयान क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की साजिश है। उन्होंने कहा, “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार के पूर्व विधायक बहनों-बेटियों का अपमान कर रहे हैं। प्रशासन शिकायत के बावजूद चुप है, जो बेहद शर्मनाक है।”जानकारी के मुताबिक, यह बयान 16 अक्टूबर को धनखरपुर गांव में एक जनसभा के दौरान दिया गया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दी सफाई

    पूर्व विधायक ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि जब वह डुमरियागंज आए थे, तब इसे “मिनी पाकिस्तान” कहा जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि “धनखरपुर गांव में एक हफ्ते में दो हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कराया गया।” इसी के जवाब में उन्होंने कहा था कि दो हिंदू लड़कियों के बदले 10 मुस्लिम लड़कियों को हिंदू बनाया जाएगा और उन्हें नौकरी दी जाएगी।

    Also Read-सिडनी मैच में कैच लेने के दौरान घायल हुए श्रेयस अय्यर ICU में भर्ती, अब कैसी है हालत?

    सपा विधायक का पलटवार

    डुमरियागंज की सपा विधायक सैय्यद खातून ने कहा, “पूर्व विधायक का यह बयान समाज में नफरत फैलाने वाला है। प्रशासन जानबूझकर कार्रवाई नहीं कर रहा। अगर माहौल बिगड़ा, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।”उन्होंने आगे कहा कि “मुसलमान इस देश के बराबर के नागरिक हैं। आज़ादी की लड़ाई में हमने भी कुर्बानियां दी हैं। लेकिन आज हमारे समुदाय को डराने और अपमानित करने की कोशिश की जा रही है।”फिलहाल पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है, और बीजेपी ने भी अब तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here