Sultanpur: CM Yogi की अर्थी निकालने वाले बयान पर एक्शन, CMS निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

    16
    0

    यूपी के सुलतानपुर जिले में बिरसिंहपुर के सरकारी अस्पताल के सीएमएस भास्कर प्रसाद को निलंबित किया गया है। निलंबित करने की वजह उनका एक बयान है जिसमें उन्होंने राज्य सरकार और सीएम योगी की अर्थी निकालने की बात कही थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद ACS अमित कुमार घोष ने डॉक्टर भास्कर प्रसाद को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।


    क्या था मामला

    दरअसल आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बीते दिनों बिरसिंहपुर सरकारी अस्पताल की बदहाली को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। तभी वहां डॉक्टर भास्कर प्रसाद पहुंच जाते हैं। उनसे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर अस्पताल की व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो CMO/CMS की अर्थी निकालेंगे। इसपर CMS भास्कर प्रसाद ने कहा कि आप हमारी अर्थी क्यों निकालेंगे, अर्थी निकालना ही है तो आप सरकार की अर्थी निकालिए, योगी जी की निकालो! हमारी क्यों निकालते हो?

    CMS ने जो कहा कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इस पर सुलतानपुर की सदर विधानसभा सीट से विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की। वहीं अब IAS अमित कुमार घोष ACS ने सुल्तानपुर के CMS डॉक्टर भास्कर प्रसाद को वीडियो के आधार पर निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिये है।


    https://filmitics.com/terrorism-under-the-guise-of-a-burqa-sangeet-soms-statement-sparks-political-uproar/