गोविंदा और सलमान खान की जोड़ी फिर लौट रही है, 18 साल बाद दोबारा दिखेगा ‘पार्टनर’ का जादू!

    1
    0

    बॉलीवुड के दो दिग्गज स्टार्स सलमान खान और गोविंदा एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं! लगभग 18 साल बाद दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। फैंस के लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है।

    दो दशक बाद ‘पार्टनर’ जोड़ी का रीयूनियन

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने खुलासा किया है कि सलमान खान और गोविंदा एक नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं। हालांकि फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन शूटिंग की तैयारी शुरू हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार, यह प्रोजेक्ट फुल-ऑन एंटरटेनमेंट पैकेज होगा और दोनों सितारों की वही मस्तीभरी केमिस्ट्री एक बार फिर देखने को मिलेगी।सलमान खान ने कुछ हफ्ते पहले बिग बॉस 19 के सेट पर इशारों-इशारों में कहा था कि वह जल्द ही “गोविंदा के साथ कुछ एक्साइटिंग करने वाले हैं।” तब से ही फैंस में इस रीयूनियन को लेकर उत्साह बढ़ गया था।

    Also Read-Bihar Election 2025 | बिहार चुनाव में वादों की बौछार, मचा सियासी बवाल

    याद है ‘पार्टनर’?

    साल 2007 में आई डेविड धवन की फिल्म ‘पार्टनर’ में दोनों की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और सलमान-गोविंदा की कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया था। अब जब ये जोड़ी फिर लौट रही है, तो फैंस को उम्मीद है कि नया प्रोजेक्ट भी उतना ही धमाकेदार होगा।

    गोविंदा ने दी कमबैक की झलक

    हाल ही में गोविंदा ने सोशल मीडिया पर अपने कमबैक का हिंट दिया था। उन्होंने फिल्म सिटी से अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो मुस्कुराते हुए पीले जैकेट, सफेद टी-शर्ट और नीली जींस में नजर आए। उन्होंने कैप्शन में लिखा था – “एक नई शुरुआत के लिए तैयार हूं।”

    सलमान खान का वर्क फ्रंट

    वहीं सलमान खान इस वक्त ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा, वह अपने सुपरहिट रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को भी होस्ट कर रहे हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here