Lucknow | कुटीर अपार्टमेंट अध्यक्ष पर युवती संग मारपीट और छेड़खानी का आरोप

    20
    0

    राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित आईआईएम तिराहा, एल्डिको सिटी कुटीर अपार्टमेंट में महिला उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। अपार्टमेंट की एक युवती ने अध्यक्ष पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी मड़ियांव पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है।


    पीड़िता ने सुनाई आपबीती

    पीड़िता शालू चौरसिया ने बताया,

    “मैं आईआईएम तिराहा, कुटीर अपार्टमेंट में रहती हूँ। वहाँ के अध्यक्ष ने मेरे साथ छेड़खानी की, विरोध करने पर मारपीट की गई। पिछले चार दिनों से मैं थाने के चक्कर लगा रही हूँ लेकिन मेरी एफआईआर नहीं लिखी जा रही है।”


    सपा नेता का ट्वीट वायरल

    मामले ने तब तूल पकड़ा जब समाजवादी पार्टी के नेता मनोज काका ने युवती का वीडियो ट्वीट कर वायरल कर दिया। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है और लखनऊ पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।


    पुलिस पर उठे सवाल

    स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार शिकायत के बावजूद मड़ियांव थाने की पुलिस मामले को नजरअंदाज कर रही है। आरोप है कि पुलिस आरोपी अध्यक्ष के दबाव में कार्रवाई से बच रही है।घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की जा रही है।


    https://filmitics.com/bihar-election-2025-a-barrage-of-promises-sparks-political-turmoil-in-bihar-elections/