पेशवर हत्यारा है बृजेश सिंह – अफजाल अंसारी ! फंस गया डॉन !

    2
    0

    पूर्वांचल की सियासत और अपराध की दुनिया का नाम लेते ही दो नाम अपने आप जुबान पर आ जाते हैं मुख्तार अंसारी और बृजेश सिंह। दोनों की दुश्मनी दशकों पुरानी है और इसका खून से लिखा इतिहास आज भी ज़िंदा है। अब इसी कड़ी में मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और गाज़ीपुर से सांसद रह चुके अफजाल अंसारी का एक चौंकाने वाला बयान सामने आया है।एक इंटरव्यू के दौरान अफजाल अंसारी ने खुलासा किया कि बृजेश सिंह ने कभी उन पर जानलेवा हमला किया था।

    Also Read-Lucknow | कुटीर अपार्टमेंट अध्यक्ष पर युवती संग मारपीट और छेड़खानी का आरोप

    उन्होंने कहा,बृजेश सिंह ने मेरे ऊपर गोली चलाई थी। वह एक पेशेवर हत्यारा है और मुझे मारना चाहता था।अफजाल अंसारी का यह बयान उस पुराने दौर की याद दिलाता है जब पूर्वांचल का नाम खून, बंदूक और बदले की कहानियों से जुड़ा रहता था। मुख्तार अंसारी और बृजेश सिंह की दुश्मनी की शुरुआत 90 के दशक में मानी जाती है, जब दोनों पूर्वांचल में वर्चस्व की लड़ाई में आमने-सामने आए थे।इस दुश्मनी की जड़ें उस दौर में हैं जब ठेकेदारी, कोयला व्यापार और राजनैतिक पकड़ को लेकर दोनों गुटों में खूनी संघर्ष हुआ। कई बड़े हमलों, हत्याओं और एनकाउंटरों में दोनों का नाम जुड़ता रहा है।

    अफजाल अंसारी का यह ताजा बयान एक बार फिर पूर्वांचल की सियासी-बाहुबली संस्कृति को चर्चा में ला देता है। उन्होंने यह भी इशारा किया कि सत्ता और सिस्टम दोनों ने कई बार “बृजेश सिंह जैसे लोगों” को संरक्षण दिया, जबकि उनके परिवार को लगातार निशाना बनाया गया।अब देखना यह होगा कि इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में क्या हलचल होती है, क्योंकि बृजेश सिंह आज भी पूर्वांचल की राजनीति में एक प्रभावशाली नाम माना जाता है और उनका रसूख सत्ता के गलियारों तक फैला हुआ है

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here