CM Yogi Adityanath की सुरक्षा में सेंध, जांच के आदेश

    3
    0

    गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान बड़ा सुरक्षा लापरवाह का मामला

    तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक सामने आई है। रविवार को कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम के करीब कुछ संदिग्ध व्यक्ति पहुंच गए, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।


    कथित पत्रकार बनकर तोड़ा सुरक्षा घेरा

    जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध व्यक्तियों में से कुछ ने खुद को पत्रकार बताकर सुरक्षा घेरे में प्रवेश किया। उन्होंने लाइव कवरेज का हवाला देकर अधिकारियों को गुमराह किया और मुख्यमंत्री के बेहद नजदीक तक पहुंच गए। यह घटना न केवल स्थानीय पुलिस और प्रशासन की सतर्कता पर सवाल उठाती है, बल्कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी कमजोरियों को भी उजागर करती है।


    राज्य स्तर पर मचा हड़कंप

    घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री कार्यालय और डीजीपी मुख्यालय में हड़कंप मच गया। सीएम सुरक्षा प्रोटोकॉल की इस गंभीर चूक को देखते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं।


    एलआईयू से मांगी गई विस्तृत रिपोर्ट

    मुख्यमंत्री कार्यालय ने तत्काल प्रभाव से लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) और स्थानीय प्रशासन से इस पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ शुरू कर दी है।


    सुरक्षा प्रोटोकॉल पर उठे सवाल

    इस घटना ने पूरे प्रदेश में वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुख्यमंत्री जैसे जेड-प्लस श्रेणी के व्यक्ति की सुरक्षा में इस तरह की सेंध ने प्रशासनिक लापरवाही और समन्वय की कमी को उजागर किया है।


    सूत्रों के अनुसार: सुरक्षा कर्मियों पर गिरी गाज, प्रोटोकॉल की होगी समीक्षा

    सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया जा सकता है। घटना को लेकर डीजीपी मुख्यालय ने भी भविष्य में ऐसी लापरवाही रोकने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा शुरू कर दी है ।अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वीवीआईपी सुरक्षा मानकों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


    https://filmitics.com/brijesh-singh-and-afzal-ansari-are-professional-killers-the-don-is-trapped/

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here