Bihar Election: नचनिया वाले बयान पर बढ़ा बवाल, सपा विधायक ओम प्रकाश ने हेमा मालिनी पर बोल दिया कुछ ऐसा

    2
    0

    बिहार चुनाव में ताल ठोक रहे भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव को नचनिया कहे जाने पर सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि खेसारी लाल गरीब परिवार से हैं। अपनी मेहनत से अपना नाम रौशन किया है। ओम प्रकाश ने खेसारी लाल यादव को लेकर भाजपा सांसद हेमा मालिनी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वो भी तो वहीं करती हैं कोई सीता मैया तो है नहीं।


    सीएम सम्राट चौधरी के बयान से बवाल

    दरअसल बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने खेसारी लाल को नाचने वाला कहा था। जिसको लेकर अब विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मसले पर जमानिया के विधायक और पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने खेसारी लाल का बचाव करते हुए जो कहा उसपर भी विवाद बढ़ सकता है। खेसारी लाल छपरा विधानसभा से आरजेडी के उम्मीदवार हैं। वहीं उन्हें नचनिया कहे जाने वाले प्रकरण पर विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि बीजेपी में भी तो हैं, अब हेमा मालिनी कौन हैं। हेमा मालिनी भी कोई सीता मैया नहीं हैं।

    ओम प्रकाश ने कहा कि अगर अब हम उन्हें बोल दें कि वो उच्च कोटि की हैं तो कैसा लगेगा? कलाकार को कोई नचनिया कह दे तो इनके (बीजेपी के) पास भी कई हैं। वो गरीब का बेटा है, मुंबई जाकर नाम रौशन किया है।


    https://filmitics.com/breach-in-cm-yogi-adityanaths-security-investigation-ordered/

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here