Home Uttar Pradesh बहराइच पुलिस को मिली डायल 112 की बड़ी सौगात, 20 नए पीआरवी...

बहराइच पुलिस को मिली डायल 112 की बड़ी सौगात, 20 नए पीआरवी वाहन हुए शामिल

86
0

उत्तर प्रदेश पुलिस के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बहराइच पुलिस को नए वर्ष के पहले दिन बड़ी सौगात मिली है। जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डायल 112 सेवा के लिए 20 नए पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल (PRV) उपलब्ध कराए गए हैं।

इनमें से 10 अत्याधुनिक और जीपीएस सिस्टम से लैस डायल 112 पीआरवी वाहनों को पुलिस अधीक्षक आर.एन. सिंह ने पुलिस लाइन बहराइच से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात किए जाएंगे, जिससे आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित हो सकेगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नए वाहनों के शामिल होने से डायल 112 सेवा और अधिक प्रभावी होगी, वहीं आम जनता को समय पर पुलिस सहायता मिलने में आसानी होगी। आधुनिक तकनीक से लैस ये वाहन अपराध नियंत्रण के साथ-साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।
नए वर्ष के अवसर पर मिली इस सौगात से बहराइच पुलिस की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।