Home Uttar Pradesh हेलीकॉप्टर से घर पहुंची नई नवेली दुल्हन, अमरोहा में जश्न का माहौल

हेलीकॉप्टर से घर पहुंची नई नवेली दुल्हन, अमरोहा में जश्न का माहौल

73
0

अमरोहा। नए साल 2026 के पहले ही दिन अमरोहा जनपद में एक अनोखा और खास नज़ारा देखने को मिला, जब एक दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर घर पहुंचा। इस अनूठे स्वागत ने पूरे इलाके में जश्न का माहौल बना दिया और देखने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

जानकारी के मुताबिक, थाना सैदनगली क्षेत्र के इकोंदा गांव निवासी कासिम पुत्र जाहिद का निकाह छत्तीसगढ़ के कोरवा निवासी रुखसार से हुआ है। शादी को यादगार बनाने के लिए कासिम ने अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से घर लाने का फैसला किया था, जिसके लिए प्रशासन से दो दिन की अनुमति भी ली गई थी।

हालांकि, कोहरे के चलते बुधवार को हेलीकॉप्टर गांव नहीं पहुंच सका, लेकिन नए साल के दिन मौसम साफ होने पर कासिम अपनी पत्नी रुखसार को हेलीकॉप्टर से लेकर इकोंदा गांव पहुंचा। गांव के पास बने हेलीपैड पर जैसे ही हेलीकॉप्टर उतरा, दूल्हा-दुल्हन का जोरदार स्वागत किया गया।

इस खास पल को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग हेलीपैड पर पहुंच गए। वहीं, किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए।
हेलीकॉप्टर से दुल्हन के आगमन की यह खबर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही और नए साल के मौके पर अमरोहा में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here