Home Uttrakhand हरिद्वार पहुंची साध्वी प्राची का शाहरुख खान पर तीखा हमला, फिल्मों के...

हरिद्वार पहुंची साध्वी प्राची का शाहरुख खान पर तीखा हमला, फिल्मों के बहिष्कार की अपील

78
0

हरिद्वार। हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने हरिद्वार पहुंचकर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और तथाकथित ‘खान गैंग’ पर कड़ा प्रहार किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने शाहरुख खान को देशविरोधी करार देते हुए उनकी फिल्मों के पूर्ण बहिष्कार की अपील की।

साध्वी प्राची ने कहा कि बॉलीवुड में एक खास गैंग वर्षों से देश की भावनाओं के खिलाफ काम कर रहा है और अब जनता को इसका जवाब देना चाहिए। साध्वी प्राची ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा और वहां के घटनाक्रम का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि ऐसे समय में भी कुछ लोग वहां से खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रहे हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि देश की भावनाओं के विरुद्ध काम करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साध्वी प्राची ने कहा कि सनातनी समाज अब चुप नहीं रहेगा और देश व आस्था के सम्मान के लिए हर स्तर पर आवाज बुलंद करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here