Home Uttar Pradesh अमरोहा में स्कूल कार्निवाल विवाद गहराया, बुर्का पहनकर डांस का दूसरा वीडियो...

अमरोहा में स्कूल कार्निवाल विवाद गहराया, बुर्का पहनकर डांस का दूसरा वीडियो वायरल

119
0

अमरोहा में 29 दिसंबर 2025 को मेस्को पब्लिक स्कूल में आयोजित स्कूल कार्निवाल के दौरान बुर्का पहनकर डांस किए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस प्रकरण में 1 जनवरी 2026 को एक और वीडियो सामने आया है, जिसने विवाद को और गहरा कर दिया है।

नए वायरल वीडियो में स्कूल परिसर के अंदर बुर्का पहनकर लड़के डांस करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि वीडियो में स्कूल की प्रिंसिपल भी मौजूद दिखाई दे रही हैं और डांस के दौरान ताली बजाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने धार्मिक और सामाजिक रूप से और संवेदनशील मोड़ ले लिया है।

वीडियो वायरल होने के बाद यंग मुस्लिम कमेटी अमरोहा के जिला अध्यक्ष जीशान पाशा एडवोकेट के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी को एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

युवाओं का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और स्कूल जैसे शैक्षणिक संस्थान में इस प्रकार के कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
पुलिस अधीक्षक अमरोहा ने प्रतिनिधिमंडल को मामले में नियमानुसार जांच और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर जारी है और लोग पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here