Home Uttrakhand उत्तराखंड की त्रिस्तरीय पंचायतों को 94.23 करोड़ की सौगात, ग्रामीण विकास को...

उत्तराखंड की त्रिस्तरीय पंचायतों को 94.23 करोड़ की सौगात, ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार

1430
0

देहरादून। उत्तराखंड की त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने राज्य की पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से कुल 94 करोड़ 23 लाख रुपये की धनराशि को मंजूरी प्रदान की है।

इस स्वीकृत धनराशि के तहत प्रदेश की 13 जिला पंचायतों, 95 क्षेत्र पंचायतों और 7813 ग्राम पंचायतों को वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस राशि से गांव-गांव विकास कार्यों को तेज करने के साथ ही बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को बढ़ावा मिलेगा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस सहायता राशि से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

भाजपा का कहना है कि राज्य सरकार की यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here