फेमस यूट्यूबर और टेक एक्सपर्ट टेक्निकल गुरुजी यानी गौरव चौधरी आज सिर्फ टेक वीडियो ही नहीं, बल्कि अपनी शानदार फिटनेस को लेकर भी चर्चा में हैं। राजस्थान के अजमेर से ताल्लुक रखने वाले गौरव फिलहाल यूएई में रहते हैं और उनकी गिनती देश के टॉप यूट्यूबर्स में होती है। हाल ही में उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी मेहनत और डिसिप्लिन से करीब 30 किलो वजन कम किया।
नॉर्मल लाइफ में नॉर्मल वजन
गौरव ने बताया कि साल 2015 तक उनका वजन बिल्कुल सामान्य था। उस समय कॉलेज की लाइफ थी, घर का खाना मिलता था और लाइफस्टाइल भी बैलेंस में थी। लेकिन काम शुरू होने के बाद उनकी लाइफ पूरी तरह बदल गई। लगातार ट्रैवल, अनियमित दिनचर्या और बाहर का खाना उनकी सेहत पर भारी पड़ने लगा। 2016 से 2019 के बीच उनका वजन धीरे-धीरे बढ़ता गया और 2020 तक यह 105 किलो तक पहुंच गया।
Also Read- पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ा खुलासा, 10 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश
कोविड बना बदलाव की शुरुआत
कोविड लॉकडाउन के दौरान गौरव को खुद पर ध्यान देने का मौका मिला। उन्होंने रोज लंबी वॉक शुरू की और करीब 4 महीने में 30 किलो तक वजन कम कर लिया। नवंबर 2020 तक उनका वजन काफी कम हो चुका था। इसके बाद उन्होंने वर्कआउट शुरू किया और 2021 तक अच्छी शेप में आ गए।
फिर बढ़ा वजन, फिर लिया बड़ा फैसला
जब ट्रैवल दोबारा शुरू हुआ तो 2022 से 2024 के बीच उनका वजन फिर बढ़कर करीब 103 किलो हो गया। अक्टूबर 2024 में उन्होंने ठान लिया कि अब कोई बहाना नहीं बनाएंगे। उन्होंने स्ट्रिक्ट डाइट और रेगुलर वर्कआउट शुरू किया। लगातार मेहनत के बाद दिसंबर 2025 तक उनका वजन 75 किलो हो गया।
डिसिप्लिन ही असली सीक्रेट
गौरव कहते हैं कि उनकी फिटनेस का राज किसी शॉर्टकट या ट्रेंड में नहीं, बल्कि रोज के डिसिप्लिन में है। छोटे-छोटे नियम और रोजाना की मेहनत ही असली बदलाव लाती है।
टेक्निकल गुरुजी की फिटनेस जर्नी से सीखें ये 5 बातें:
- वजन कम करने में धैर्य बहुत जरूरी है।
- वॉकिंग जैसी सिंपल एक्सरसाइज भी काफी असरदार होती हैं।
- काम और ट्रैवल सिर्फ बहाने हैं, बदलाव तभी आता है जब बहाने खत्म हों।
- वजन कम करना आसान है, उसे बनाए रखना असली चुनौती है।
- शॉर्टकट नहीं, रोज की डिसिप्लिन ही लंबे समय में बड़ा रिजल्ट देती है।



