Home Uttar Pradesh सीएम योगी के मिशन को साकार कर रहा फतेहपुर, एआई एप से...

सीएम योगी के मिशन को साकार कर रहा फतेहपुर, एआई एप से हो रही बच्चों के वैक्सीनेशन की निगरानी

66
0

योगी सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल तकनीक के अधिकतम उपयोग के निर्देशों को जमीन पर उतारते हुए फतेहपुर जिले ने एक मिसाल कायम की है।

फतेहपुर जिले में एआई आधारित “स्मार्ट वैक्सीनेशन ट्रैकिंग सिस्टम” विकसित कर बच्चों के टीकाकरण की रियल टाइम निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही फतेहपुर प्रदेश का पहला जिला बन गया है, जहां शत-प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने के लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह अभिनव व्यवस्था फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तहत आकांक्षी ब्लॉक हथगाम में लागू की गई है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और ब्लॉक में बच्चों के टीकाकरण की दर बढ़कर 95 प्रतिशत तक पहुंच गई है। सफलता को देखते हुए अब इस प्रणाली को पूरे जिले में लागू करने की तैयारी की जा रही है।

जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप बच्चों के वैक्सीनेशन की निगरानी के लिए यह एआई आधारित एप विकसित किया गया है। यह एप नवजात शिशुओं और बच्चों के टीकाकरण से जुड़ी सभी जानकारियां समय पर अभिभावकों तक पहुंचा रहा है।

इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा अपने पहले वर्ष में आवश्यक टीकों से वंचित न रहे।  डीएम रविंद्र सिंह ने बताया कि एप की सबसे बड़ी खासियत इसकी एआई आधारित रियल टाइम मॉनिटरिंग और डेटा एनालिसिस है। इसके जरिए उन क्षेत्रों की पहचान की जा रही है, जहां टीकाकरण की दर कम है या बच्चे टीकाकरण से छूट रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here