महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज बेहद रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपने पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से मात देकर सीजन की शानदार शुरुआत की। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी की ऑलराउंडर डी क्लर्क ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई
मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बना पाई । मुंबई की पारी को आरसीबी की गेंदबाज डी क्लर्क ने झकझोर कर रख दिया और 4 विकेट अपने नाम किए।
155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत ठीक-ठाक रही, लेकिन मध्यक्रम में विकेट गिरने से मैच रोमांचक हो गया। अंतिम ओवरों में मुकाबला पूरी तरह फंस गया, जहां डी क्लर्क ने एक बार फिर जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने नाबाद 63 रन की शानदार पारी खेली और आखिरी 4 गेंदों पर 20 रन बनाकर आरसीबी को 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन तक पहुंचाकर जीत दिला दी ।
अलराउंड प्रदर्शन करने वाली डी क्लर्क को उनके ऑलराउंड खेल के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत आरसीबी ने मुकाबला जीतकर न सिर्फ सीजन की शुरुआत जीत के साथ की, बल्कि अंकतालिका में भी अपना खाता खोलते हुए 2 अहम अंक हासिल किए।





