Home Political news गैंगस्टर एक्ट के मामले में सुप्रीम कोर्ट से अब्बास अंसारी को बड़ी...

गैंगस्टर एक्ट के मामले में सुप्रीम कोर्ट से अब्बास अंसारी को बड़ी राहत

70
0

बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे और उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में अब्बास अंसारी को नियमित जमानत दे दी है।हालांकि कोर्ट ने जमानत देते हुए कुछ सख्त शर्तें भी लगाई हैं। जो अंतरिम जमानत देते हुए लगाई गई थीं।

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि अब्बास अंसारी को उत्तर प्रदेश से बाहर जाने की स्थिति में संबंधित पुलिस को पूर्व सूचना देनी होगी। इसके अलावा, उन्हें जांच या कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करना होगा और किसी भी तरह से कानून व्यवस्था को प्रभावित करने से बचना होगा।

गौरतलब है कि अब्बास अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को उनके लिए बड़ी कानूनी राहत माना जा रहा है। फिलहाल, कोर्ट के आदेश के बाद अब्बास अंसारी को राहत मिली है हालांकि मामले की सुनवाई आगे भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here