महाकुंभ 2025 से चर्चा में आईं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और मॉडल हर्षा रिछारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में हर्षा ने धर्म की राह छोड़ने और अपने पुराने पेशे की तरफ लौटने का ऐलान किया है।
महाकुंभ 2025 और हर्षा रिछारिया की चर्चा
हर्षा रिछारिया ने महाकुंभ में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में हिस्सा लिया था, जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहीं। लंबे समय तक धर्म आधारित कंटेंट बनाने वाली हर्षा अब अपने इस सफर को समाप्त करने की घोषणा कर रही हैं।
वीडियो में हर्षा का बयान
सोमवार रात को शेयर किए गए वीडियो में हर्षा रिछारिया कहती हैं, “मैं क्या कर रही थी? मैं कोई गलत काम नहीं कर रही थी। मैं चोरी-चकारी नहीं कर रही थी। लूटपाट नहीं कर रही थी, बलात्कार नहीं कर रही थी, लेकिन धर्म के रास्ते पर चलते हुए जो कुछ भी कर रही थी, उसे बार-बार रोका गया मेरा मनोबल बार-बार तोड़ा गया।”
हर्षा ने आगे कहा कि उन्हें लोगों की यह धारणा थी कि उन्होंने करोड़ों रुपये कमाए हैं, लेकिन वह उधारी में हैं। उन्होंने बताया कि एंकरिंग और मॉडलिंग में वे अच्छी कमाई कर रही थीं और अपने काम से खुश थीं।
धर्म की राह छोड़ने का फैसला
हर्षा रिछारिया ने स्पष्ट किया, “तो भाई, आप अपना धर्म अपने पास रखिए। मैं कोई मां सीता नहीं हूं कि अग्नि परीक्षा दूंगी, एक साल से जितनी परीक्षाएं देनी थीं, जितना कुछ करना था, मैंने कर लिया अब बस बहुत हुआ।”
उन्होंने यह भी बताया कि मौनी अमावस्या पर माघ मेले में स्नान के साथ, उन्होंने अपने धर्म पर चलने के संकल्प को विराम देंगे और अपने पुराने पेशे में लौटेंगी।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
हर्षा का यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, कुछ लोग उनके फैसले की सराहना कर रहे हैं, जबकि कुछ उनका विरोध कर रहे हैं, इस वीडियो ने हर्षा रिछारिया की निजी और पेशेवर जिंदगी पर लोगों की बहस को फिर से गर्म कर दिया है।


