Home Entertainment लाइव कॉन्सर्ट में हनी सिंह का आपत्तिजनक बयान, वीडियो वायरल होने पर...

लाइव कॉन्सर्ट में हनी सिंह का आपत्तिजनक बयान, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

87
0

कई बॉलीवुड फिल्मों को हिट गाने देने वाले मशहूर सिंगर हनी सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार मामला उनके एक लाइव कॉन्सर्ट से जुड़ा है, जहां उन्होंने मंच पर ऐसा बयान दे दिया, जिसे लेकर लोगों में नाराज़गी देखने को मिल रही है।यह घटना हाल ही में दिल्ली में हुए एक लाइव कॉन्सर्ट की है। हजारों की संख्या में मौजूद फैंस उनके गानों का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान हनी सिंह ने दिल्ली की सर्दी का जिक्र करते हुए इंटिमेसी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद फूटा लोगों का गुस्सा

वायरल वीडियो में हनी सिंह कहते सुनाई दे रहे हैं कि “दिल्ली में इतनी तेज़ सर्दी होती है कि यहां इंटिमेट होना अच्छा लगता है।” इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं।कई यूजर्स ने उन्हें अशोभनीय और गैर-जिम्मेदार बताया। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि एक पब्लिक प्लेटफॉर्म पर इस तरह की बात कहना बिल्कुल गलत है। वहीं, कुछ यूजर्स ने यह तक कह दिया कि हनी सिंह कभी नहीं बदल सकते।

Also Read- सीएम योगी आदित्यनाथ ने अर्पित की गुरु गोरखनाथ को आस्था की खिचड़ी

पहले भी रह चुके हैं विवादों में

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब हनी सिंह किसी बयान या गाने को लेकर विवादों में घिरे हों। इससे पहले भी उनके कई गाने और टिप्पणियां आलोचनाओं का सामना कर चुकी हैं। हालांकि उन्होंने कई बार अपनी छवि सुधारने की कोशिश की, लेकिन कुछ समय बाद वे फिर किसी न किसी विवाद में फंस जाते हैं।फिलहाल, इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है और लोग हनी सिंह के बयान की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here