Home Entertainment वेब सीरीज ‘ACP विक्रांत’ में विनय आनंद का खतरनाक नया अवतार

वेब सीरीज ‘ACP विक्रांत’ में विनय आनंद का खतरनाक नया अवतार

55
0

इस वेब सीरीज की सबसे खास बात यह है कि ‘ACP विक्रांत’ में विनय आनंद दर्शकों को बिल्कुल नए और अलग अंदाज में नजर आएंगे। अब तक रोमांटिक और पारिवारिक किरदार निभाने वाले विनय इस बार एक डार्क और इंटेंस रोल में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि उनका यह ग्रे शेड वाला किरदार उनके करियर के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

इस सीरीज में विनय आनंद के सामने टीवी के मशहूर अभिनेता शरद मल्होत्रा होंगे, जिससे कहानी और भी रोमांचक बन गई है।

Also Read-19 साल बाद एक मंच? चारों शंकराचार्यों की संभावित मौजूदगी ने बदला पूरा विवाद

विनय आनंद ने अब तक 10 से ज्यादा हिंदी फिल्में और 50 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम किया है, लेकिन यह उनकी पहली वेब सीरीज है। इसी वजह से वह इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म आज के दौर में सबसे मजबूत माध्यम है और इससे नई ऑडियंस तक पहुंचने का मौका मिलता है।

इस वेब सीरीज की कहानी बिहार के दरभंगा से जुड़े लेखक ज्ञान रंजन ने लिखी है। स्क्रिप्ट को सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर बताया जा रहा है। इंडस्ट्री में चर्चा है कि ‘ACP विक्रांत’ विनय आनंद के करियर को नई दिशा दे सकती है। अब दर्शकों को कुटिंग OTT पर इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here