चकराता में हुई ज़बरदस्त बर्फबारी के बाद पर्यटन गतिविधियों में अचानक तेज़ी देखने को मिल रही है। भारी संख्या में पर्यटक चकराता पहुंच रहे हैं, जिससे जहां एक तरफ ट्रैफिक व्यवस्था पर असर पड़ा है, वहीं दूसरी ओर होटल व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे हैं।इस साल चकराता में बर्फबारी कुछ देरी से हुई, लेकिन बर्फ इतनी ज़्यादा गिरी कि पूरे इलाके ने सफ़ेद चादर ओढ़ ली। बर्फबारी की खबर मिलते ही उत्तराखंड सहित आसपास के राज्यों से पर्यटकों का सैलाब चकराता की ओर उमड़ पड़ा है।
पर्यटकों की भारी आवाजाही के चलते मुख्य मार्गों पर लंबा जाम देखने को मिल रहा है, हालांकि पुलिस और प्रशासन यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में जुटा हुआ है। बर्फबारी से होटल व्यवसाय को बड़ा फायदा हुआ है।

लंबे समय बाद होटलों में अच्छी बुकिंग देखने को मिल रही है। होटल संचालकों का कहना है कि इस बार बर्फ देर से पड़ी, लेकिन भारी बर्फबारी ने पूरे सीज़न की भरपाई कर दी है
आपको बता दें कि चकराता की यह बर्फबारी जहां पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, वहीं स्थानीय पर्यटन और होटल व्यवसाय के लिए भी संजीवनी साबित हो रही है।



