Home Political news अखिलेश यादव का मनोज तिवारी पर पलटवार, होली गीत शेयर कर कसा...

अखिलेश यादव का मनोज तिवारी पर पलटवार, होली गीत शेयर कर कसा तंज

82
0

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने होली से पहले भारतीय जनता पार्टी के सांसदमनोज तिवारी पर तीखा पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक होली गीत साझा करते हुए मनोज तिवारी पर प्रतीकात्मक तंज कसा।

अखिलेश यादव ने जो 1 मिनट 14 सेकेंड का वीडियो गीत शेयर किया है, उसमें मनोज तिवारी का मुखौटा पहने एक व्यक्ति घूमता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो के अंत में सपा प्रमुख ने लिखा— “पुराना हमजोली है, बुरा न मानो होली है!”

इस पोस्ट को मनोज तिवारी के हालिया होली गीत के जवाब के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी का भी जिक्र किया था।

मनोज तिवारी के होली गीत में सपा को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा था कि होली का त्योहार सकारात्मक भावना से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि हमारी परंपरा में भी कहा गया है“बुरा न मानो, होली है।” अखिलेश यादव ने यह भी कहा था कि होली अभी शुरू ही हुई है और दूसरी तरफ से जो होली खेली गई है, उसे देखकर अच्छा लगा क्योंकि उनके भीतर कुछ समाजवादी रंग अभी भी बाकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here