Home Entertainment विजय और तृषा को साथ देख बढ़ीं अफवाहें, बॉडीगार्ड के पोस्ट ने...

विजय और तृषा को साथ देख बढ़ीं अफवाहें, बॉडीगार्ड के पोस्ट ने भी बढ़ाई चर्चा

92
0

साउथ सुपरस्टार और नेता विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें एक शादी के रिसेप्शन में अभिनेत्री तृषा कृष्णन के साथ देखा गया। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगने लगीं।

इसी बीच विजय के बॉडीगार्ड अरून सुरेश का एक सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हो गया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “अब समय आ गया है कि सभी अफवाहों से ऊपर उठा जाए।” हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन लोग इसे विजय और तृषा से जोड़कर देख रहे हैं।

इसके बाद अरून सुरेश ने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें विजय दिल का निशान बनाते नजर आए। पोस्ट के बैकग्राउंड में उनकी फिल्म घिल्ली का गाना “कोक्कारक्को” चल रहा था। यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं।

Also Read- ललितपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में पिता-पुत्री की मौके पर मौत

हाल ही में विजय और तृषा को प्रोड्यूसर कलपथी एस सुरेश के बेटे की शादी के रिसेप्शन में साथ देखा गया। दोनों की एंट्री के वीडियो और तस्वीरें वायरल होते ही फैंस उनकी केमिस्ट्री पर चर्चा करने लगे। हालांकि विजय और तृषा ने इन अफवाहों पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

इसी बीच विजय की निजी जिंदगी से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने दिसंबर 2025 में तमिलनाडु के चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को तय की गई है। संगीता ने आरोप लगाया है कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ अफेयर है और उन्हें लंबे समय से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा है।

बता दें कि विजय और संगीता ने 10 जुलाई 1998 को यूनाइटेड किंगडम में अपनी शादी रजिस्टर करवाई थी। बाद में 1999 में चेन्नई में उनका शादी समारोह हुआ था। इस कपल के दो बच्चे हैं—बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा।

वहीं विजय और तृषा की जोड़ी साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों ने साथ में घिल्ली, तिरुपाची, आथी और कुरूवी जैसी फिल्मों में काम किया है। करीब 15 साल बाद दोनों फिल्म लियो में फिर साथ नजर आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here