Home Entertainment शादी के बाद विजय देवरकोंडा ननिहाल पहुंचे, दिवंगत नाना-नानी की समाधि पर...

शादी के बाद विजय देवरकोंडा ननिहाल पहुंचे, दिवंगत नाना-नानी की समाधि पर लिया आशीर्वाद

80
0

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी काफी भव्य और शाही अंदाज में हुई। शादी के बाद विजय का एक खास और भावुक पल सामने आया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

विजय के मामा और फिल्म प्रोड्यूसर यश रंगिनेनी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में विजय अपने ननिहाल पहुंचकर अपने दिवंगत नाना-नानी की समाधि पर श्रद्धांजलि देते और आशीर्वाद लेते नजर आए। यह जगह तेलंगाना के महबूबनगर जिले के थुम्मनपेटा गांव में है।

Also Read- विजय और तृषा को साथ देख बढ़ीं अफवाहें, बॉडीगार्ड के पोस्ट ने भी बढ़ाई चर्चा

तस्वीरों में विजय के साथ रश्मिका मंदाना, उनके भाई आनंद देवरकोंडा और मां माधवी देवरकोंडा भी दिखाई दे रहे हैं। यश रंगिनेनी ने तस्वीरों के साथ लिखा कि लोग विजय की शोहरत देखते हैं, लेकिन उन्हें उनकी सादगी और संस्कार सबसे ज्यादा पसंद हैं। उन्होंने कहा कि इतनी सफलता के बाद भी विजय अपने परिवार और परंपराओं से जुड़े हुए हैं।

शादी के बाद हुए कई कार्यक्रम

शादी के बाद विजय और रश्मिका अपने नए घर पहुंचे, जहां उन्होंने सत्यनारायण भगवान की पूजा की। इस पूजा में परिवार और करीबी लोग शामिल हुए। इसके बाद दोनों तिरुमला तिरुपति मंदिर भी गए और वहां फैंस के बीच मिठाइयां बांटी।

इसके अलावा दोनों ने अपने फैंस के लिए भी एक खास दावत रखी। फिर 4 मार्च को हैदराबाद में फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया गया। इस समारोह में कई फिल्मी सितारे शामिल हुए और नरेंद्र मोदी और रेवन्थ रेड्डी ने भी कपल को शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here