Home Cricket आईपीएल के 11वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स...

आईपीएल के 11वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हराया

28
0

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीएसके को 43 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। आरसीबी की बल्लेबाजी चेन्नई के गेंदबाजो पर पूरी तरह हावी रही।

धीमी शुरुआत के बाद आरसीबी की बल्लेबाजों ने जब रनगति बढ़ाने ती पर जोर दिया तो टीम ने इस सीजन आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बना दिया। फिल साल्ट (46) और विराट कोहली (28) ने टीम को साधी शुरुआत दी उसके बाद

देवदत्त पडिक्कल ने 50 रन और कप्तान रजत पाटीदार ने 19 गेंदों में 48 रन ठोककर टीम को मजबूती प्रदान की आखिरी में टिम डेविड ने ताबड़तोड़ 25 गेंदों में 70 रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए छक्कों की झड़ी लगा दी। और टीम के स्कोर को 250 रनों तक पहुँचा दिया आरसीबी की टीम ने इस मैच में 19 छक्के जड़े। चेन्नई की तरफ से गेंदबाजी में खलील अहमद अंशुल कंबोज और शिवम दुबे को 1-1 सफलता मिली।

रजत पाटीदार-देवदत्त पाडिकल

251 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की शुरुआत खराब रही और टीम ने शुरुआती झटकों के बाद मैच में पकड़ खो दी। सरफराज खान ने तेज अर्धशतक लगाकर उम्मीद जरूर जगाई, लेकिन उन्हें अन्य किसी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। जेमी ओवर्टन (37) और प्रशांत वीर (43) ने कोशिश की, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके और पूरी टीम 207 रन पर सिमट गई। आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी ने शुरुआती झटके देकर चेन्नई को बैकफुट पर धकेल दिया।

भुवनेश्वर कुमार को तीन,डफी को दो अभिनंदन सिंह को दो,कुणाल पांड्या को दो और सुयश शर्मा को एक विकेट मिला। इस जीत के साथ आरसीबी ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि सीएसके की लगातार तीसरी हार ने टीम की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here